Bihar: बांका में हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा समेत 3 जख्मी,हायर सेंटर रेफर

बांका में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. बाइक पर सवार तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों में एक मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्रा भी शामिल है. अपने भाई के साथ छात्रा सेंटर जा रही थी.
Bihar Road Accident News: बांका जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. जहां एक हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर हालत में जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि घायलों में एक छात्रा भी शामिल है जो मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही थी. घटना अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के राजापुर की है. तीनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमरपुर के रहने वाले अमित अपनी बहन खुशी को मैट्रिक परीक्षा दिलाने बाइक से जा रहे हैं. अमित का दोस्त भी बाइक पर सवार था. तीनों बांका जा रहे थे. इसी दौरान तारा पगार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने अमित की बाइक में टक्कर मार दी. जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाया और तीनों को अस्पताल लेकर गए.
Also Read: Bihar: नवादा में मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 जख्मी
तीनों जख्मी की पहचान खुशी कुमारी, अमित कुमार और अमर कुमार के रूप में की गयी है. वहीं तीनों का भागलपुर में इलाज कराया जा रहा है. बता दें कि मैट्रिक परीक्षार्थी के साथ हादसे की घटना बुधवार को नवादा में भी घटी है जहां बाइक से परीक्षा देने जा रहे चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गये. एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और बाइक सवार एक मैट्रिक परीक्षार्थी की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




