गंगा विलास क्रूज PHOTOS: सुल्तानगंज में तिलक लगाकर शिवलिंग पूजन, विदेशी सैलानी जब अजगैबीनाथ धाम पहुंचे…

Updated:
विज्ञापन

गंगा विलास क्रूज वाराणसी से चलकर बिहार प्रवेश कर चुका है. मुंगेर में बुधवार को भ्रमण करने के बाद सैलानियों को लेकर क्रूज सुल्तानगंज पहुंचा. विदेशी सैलानियों यहां आकर सनातन धर्म के रस में डूब गये. देखिये तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

गंगा विलास क्रूज (Ganga Vilas Cruise) विदेशी सैलानियों को लेकर बिहार पहुंच चुका है. बुधवार को क्रूज मुंगेर पहुंचा जबकि गुरुवार को सुल्तानगंज में प्रवेश किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

विदेशी सैलानी क्रूज (Ganga Vilas Cruise) पर सवार होकर गुरुवार को सुल्तानगंज पहुंचे. जहां सैलानियों को जोरदार स्वागत किया गया.

undefined

सुल्तानगंज पहुंचने के बाद क्रूज (Ganga Vilas Cruise) सुल्तानगंज पहुंचा तो घाट पर सैलानियों का जोरदार स्वागत हुआ. सैलानियों को अंगवस्त्र दिया गया और तिलक लगाया गया. इस स्वागत से सैलानी काफी प्रसन्न दिखे.

undefined

विदेशी सैलानी सुल्तानगंज के प्रसिद्ध अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचे. जहां पहाड़ के ऊपर मंदिर है. पत्थरों पर उकेरी गयी आकृतियों को देख सैलानी आश्चर्य में थे.

undefined

सुल्तानगंज पहुंचे सैलानी सनातन रंग में डूबे दिखे. मस्तक पर उन्होंने चंदन का लेप लगवाया और साधू संतों से बात करने में दिलचस्प दिखे.

undefined

अजगैवीनाथ मंदिर के पुजारी और संत भी सैलानियों के लिए आकर्षण बने थे. विदेशी सैलानी उनकी तस्वीरें ले रहे थे.

undefined

अजगैवीनाथ धाम मंदिर पहाड़ की ऊंचाई पर है. विदेशी सैलानी मंदिर के गर्भ गृह तक गये जहां प्रसिद्ध शिवलिंग का उन्होंने स्पर्श किया.

undefined

अजगैवीनाथ धाम मंदिर के शिवलिंग को विदेशी सैलानियों ने स्पर्श किया और प्रार्थना की.

undefined

बता दें कि गंगा विलास क्रूज विदेशी सैलानियों को लेकर दो दिनों तक भागलपुर में रहेगा. सुल्तानगंज के बाद सभी सैलानी कहलगांव जाएंगे जहां बटेश्वर स्थान का भ्रमण करेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन