PHOTOS: जदयू के पूर्व नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने थामा भाजपा का हाथ, विनोद तावड़े ने ग्रहण करायी सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

अति पिछड़ा आयोग के पूर्व सदस्य प्रमोद सिंह चंद्रवंशी सोमवार को नयी दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गये. बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के समक्ष उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन
undefined

बिहार के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी एवं तीन बार राज्य अतिपिछड़ा आयोग के सदस्य रह चुके व समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्होंने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावड़े के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. मौके पर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

विनोद तावड़े ने प्रमोद सिंह चंद्रवंशी को सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि नीतीश कुमार रास्ते से भटक गये हैं. अपने नीति सिद्धांत को ताक पर रखकर जिसके खिलाफ उन्होंने पार्टी का निर्माण किया था, उन्हीं के साथ जाकर मिल गये. प्रमोद सिंह चंद्रवंशी बिहार के अति पिछड़ा पिछड़ा वर्ग के बड़े चेहरे हैं.

undefined

विनोद तावड़े ने कहा कि प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है. इनके भाजपा में शामिल होने से भाजपा को बिहार में एक नयी ताकत मिलेगी. औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि प्रमोद सिंह चंद्रवंशी गरीब परिवार से आते हैं, लेकिन इनका लंबा राजनीतिक अनुभव है. पूरे बिहार में अति पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ है.

undefined

सदस्यता ग्रहण करते हुए प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि समता पार्टी का निर्माण दो एजेंडा पर हुआ था. भ्रष्टाचार और अति पिछड़ों की उपेक्षा. नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद यादव से हटकर समता पार्टी का निर्माण किया था. उन्होंने कहा कि एक तरफ नीतीश कुमार ने जहां अति पिछड़ा विरोधियों से समझौता कर लिया, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं. आज भारत को अर्थव्यवस्था में दुनिया के पांचवें स्थान पर लाकर खड़ा कर दिए .हमारा फर्ज बनता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें .इसलिए उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया.

undefined

प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने पूरे बिहार में घूम कर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया है. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति पिछड़ा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे घूम-घूम कर नीतीश कुमार के अति पिछड़ा विरोधी चेहरा को उजागर करेंगे. भाजपा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख ने समारोह का संचालन किया.

undefined
Also Read: PHOTOS: दानापुर में अग्निवीरों के पहले बैच की हुई पासिंग आउट परेड, 437 जवानों ने ली देश सेवा की शपथ
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन