ePaper

BPSC इंटीग्रेटेड 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन, वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा लागू

Updated at : 15 Jul 2023 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC इंटीग्रेटेड 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आज से आवेदन, वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा लागू

बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए 15 जुलाई से आवेदन www.bpsc.bih.nic.in पर शुरू हो जाएगा. वहीं ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त होगी. इसके साथ ही आयोग इसी से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी लागू करने जा रहा है.

विज्ञापन

BPSC 69th PT Exam: शनिवार से बिहार लोक सेवा आयोग की एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आवेदन शुरू होगा. इसी से वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी लागू होगी. इसके अंतर्गत जो भी व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन बीपीएससी की साइट पर फॉर्म भरने के दौरान करेगा, उसका रजिस्ट्रेशन बीपीएससी के सर्वर में स्थायी रूप से सेव हो जायेगा . रजिस्ट्रेशन के दौरान जेनरेट हुए आइडी और पासवर्ड के द्वारा वह आगे अन्य परीक्षाओं के लिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेगा और उसे फिर से रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आगे बीपीएससी द्वारा ली जाने वाली अन्य परीक्षाओं के फॉर्म भरने के दौरान किये जाने वाले रजिस्ट्रेशन को भी इसी के तर्ज पर स्थायी बना दिया जायेगा.

5 अगस्त तक होगा ऑनलाइन आवेदन

एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है. यह पहली परीक्षा होगी जिसमें समान प्रकृति की कई परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा एक साथ ली जायेगी जिनमें 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी, बालविकास परियोजना पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी शामिल हैं.

30 सितंबर को आयोजित होगी पहली कॉमन पीटी

एग्जाम कैलेंडर के अनुसार 30 सितंबर को यह परीक्षा आयोजित की जायेगी. 15 नवंबर को पीटी का रिजल्ट निकलेगा और 9 से 16 दिसंबर तक इसके मुख्य परीक्षा होने की संभावना है . विज्ञापन के संबंध में विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. कुल 379 रिक्तियों पर इससे नियुक्ति होगी. प्रारंभिक परीक्षा से पहले प्राप्त अधियाचना के शामिल होने से रिक्तियों की संख्या घट बढ़ भी सकती है. परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों की संख्या एक सीमा से अधिक होने पर दो या अधिक पालियों में भी परीक्षा ली जा सकती है

परीक्षा शुल्क

आवेदक को हरेक परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग अलग परीक्षा शुल्क और बायोमेट्रिक शुल्क चुकाना होगा. परीक्षा शुल्क राज्य के एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये होगा जबकि सामान्य अभ्यर्थी और अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए यह 600 रुपये होगा जबकि बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये चुकाना होगा. हालांकि, जो अभ्यर्थी आवेदन में अपने पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित करेंगे उनको बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा.

Also Read: बिहार शिक्षक नियुक्ति: वार्षिक STET नहीं होने से रिक्तियां भरने में संकट, 10+2 में पद के बराबर भी आवेदन नहीं

उम्र सीमा

न्यूनतम उम्र सीमा सेवावार 20 से 22 वर्ष और अधिकतम उम्र सीमा सामान्य वर्ग के लिए 37 वर्ष, बीसी और इबीसी के लिए 40 और एससी व एसटी के लिए 42 वर्ष होगी. सरकारी सेवकों को सेवा में आने के बाद इन परीक्षाओं में बैठने के अधिकतम पांच अवसर ही मिलेंगे

शैक्षणिक योग्यता

  • 69 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – स्नातक

  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष- वाणिज्य, अर्थशास्त्र, गणित और सांख्यिकी में से एक स्नातक

  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी – गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और श्रम व समाज कल्याण में से एक में स्नातक डिग्री 50 फीसदी अंक के साथ

  • पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंस्ट़ूमेशन इंजीनियरिंग एवं संचार, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जिसमें इलेक्ट्राॅनिक संचार की विशेषता हो में से एक में स्नातक

आधार नहीं देने पर 200 रुपये का लगेगा अतिरिक्त शुल्क

आवेदक को हरेक परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क और बायोमेट्रिक शुल्क चुकाना होगा. परीक्षा शुल्क राज्य के एससी, एसटी, महिला व दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये होगा जबकि सामान्य अभ्यर्थी और अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए यह 600 रुपये होगा जबकि बायोमीटरिक शुल्क के रूप में 200 रुपये चुकाने होंगे. हालांकि, जो अभ्यर्थी आवेदन में अपने पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित करेंगे उनको बायोमेट्रिक शुल्क नहीं देना होगा. प्रारंभिक परीक्षा से पहले प्राप्त अधियाचना के शामिल होने से रिक्तियों की संख्या घट बढ़ भी सकती है. परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों की संख्या एक सीमा से अधिक होने पर दो या अधिक पालियों में भी परीक्षा ली जा सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन