Bihar Weather: बिहार में मौसम का उलटफेर, इस दिन से तापमान गिरने के साथ कुहासे की हो सकती है वापसी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Feb 2025 7:30 AM
Bihar weather
Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर उलटफेर की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.
Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, राज्य के उत्तरी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर के कुहासे का पूर्वानुमान जताया गया है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है.
पटना समेत कई जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव
पिछले 24 घंटों में बिहार में सबसे ठंडा स्थान सहरसा जिले का अगवानपुर रहा. जहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा, गया, भागलपुर, औरंगाबाद और बक्सर में भी रात के तापमान में मामूली गिरावट देखी गई है.
समय से पहले गर्मी, गेहूं की फसल पर संकट
इस साल राज्य में गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है. तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक पहुंचने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है. दक्षिण बिहार में तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री अधिक, जबकि उत्तर बिहार में यह 2-2.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है.
फरवरी में ही 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान
आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड का एहसास रहता है, लेकिन इस बार राज्य के कई जिलों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. बक्सर, गया, डेहरी, औरंगाबाद, खगड़िया और मुंगेर में तापमान 30 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है. वहीं, पटना, पूर्णिया, मधुबनी, मोतिहारी, भोजपुर, जमुई, बांका और राजगीर में भी तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.
Also Read: बिहार में गाड़ियों पर पुलिस और प्रेस का नेम प्लेट लगाकर होता है गलत काम, DGP ने दिए जांच के आदेश
आगे क्या होगा बिहार के मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. हालांकि, फरवरी के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान है, जिससे गर्मी का अहसास बढ़ सकता है. अगले हफ्ते से राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है. बिहार के किसान और आम लोग अब मौसम के इस बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि समय से पहले गर्मी बढ़ने से जनजीवन और कृषि दोनों प्रभावित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










