बांका में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष का निधन, बिहार चुनाव से पहले कटोरिया में पार्टी ने खोया कर्मठ नेता

Updated:
विज्ञापन

शोक संवेदना प्रकट करते भाजपा नेता.

बिहार चुनाव से पहले बांका के कटोरिया विधानसभा में भाजपा ने अपना एक कर्मठ नेता खो दिया. बौंसी प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन शुक्रवार को हार्ट अटैक से हो गया.

विज्ञापन

बांका जिले में भाजपा ने अपना एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया. भाजपा नेता जय कृष्णा उर्फ पप्पू पंडित का निधन शुक्रवार को हो गया. पप्पू पंडित कटोरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बौंसी प्रखंड के भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष (दक्षिणी) थे. शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

जानकारी के अनुसार जय कृष्णा उर्फ पप्पू पंडित काफी समय से बीमार चल रहे थे. हार्ट अटैक के बाद भागलपुर के निजी क्लिनिक में इनका इलाज चल रहा था. यह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

ALSO READ: बिहार चुनाव के लिए सुल्तानगंज में जदयू ने तेज की तैयारी, जाति गणना की लिस्ट हुई तैयार

भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता के के निधन का समाचार मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, भाजपा मंडल दक्षिणी की अध्यक्ष रेजिना हेंब्रम, पूरनलाल टुड्डू, अवधेश मिश्रा, खीरो यादव, दिनेश यादव, रामदेव हेंब्रम सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे.

बोले जिलाध्यक्ष…

भाजपा का झंडा सम्मान पूर्वक पार्थिव शरीर पर डालकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि पप्पू पंडित भाजपा के बेहतरीन और सच्चे नेता थे. उनके निधन से भाजपा परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन