ePaper

Bihar Elections 2025: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर पप्पू की तेजस्वी को सलाह, बड़ा दिल दिखाएं RJD नेता

Updated at : 10 Oct 2025 5:29 PM (IST)
विज्ञापन
Pappu Yadav file photo

पप्पू यादव फाइल फोटो

Bihar Elections 2025: पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई मुद्दा नहीं है. हमारा मकसद NDA को सत्ता से बेदखल करने का है. इसलिए हमारे बड़े नेताओं को समुद्र से गहरा दिल रखने की जरूरत है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को बड़ा दिल दिखाने का सलाह दिया है. पप्पू ने यह बात तब कही जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को पटना में संसदीय दल की बैठक बुलाई. बता दें कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है और 14 अक्टूबर तक नामांकन होगा. 

समुद्र से गहरा दिल रखने की जरूरत: पप्पू 

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्णिया सांसद ने कहा, “सभी को बड़ा दिल करने की जरूरत है. हिमालय से ऊंचा सिर और समुद्र से गहरा दिल रखने की जरूरत है.” इससे पहले उन्होंने राजद को सुझाव दिया था कि पार्टी को बड़ा दिल दिखाते हुए 100 से कम सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हमारा मकसद NDA को सत्ता से हटाना: पप्पू 

पप्पू यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन में दावेदारी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “हम लोगों के लिए मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री कोई मुद्दा नहीं है. हम लोगों के लिए मुख्य मुद्दा है कि कैसे एनडीए सरकार को यहां से हटाया जा सके.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: पशुपति पारस खेल रहे बड़ा “खेल”, इस पार्टी में कर सकते हैं लोजपा का विलय

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन