ePaper

Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'जमाना कहेला पवन सिंह' मचा रहा धूम, आप भी देखें जबरदस्त VIDEO

Updated at : 17 Sep 2020 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'जमाना कहेला पवन सिंह' मचा रहा धूम, आप भी देखें जबरदस्त VIDEO

Bhojpuri Song, Pawan Singh : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना 'जमाना कहेला पवन सिंह' (Jamana Kahela Pawan Singh) इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. हमेशा की तरह उनके इस गाने ने भोजपुरी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फैंस इस गाने में पवन सिंह का अंदाज खूब पसन्द कर रहे है.

विज्ञापन

Bhojpuri Song, Pawan Singh : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया गाना ‘जमाना कहेला पवन सिंह’ (Jamana Kahela Pawan Singh) इन दिनों यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है. हमेशा की तरह उनके इस गाने ने भोजपुरी दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है. रिलीज होते ही ये गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. फैंस इस गाने में पवन सिंह का अंदाज खूब पसन्द कर रहे है.

म्यूजिक वाइड चैनल ने इसे 12 सितंबर को अपने यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया था. भोजपुरी पॉप सॉन्ग ‘जमाना कहेला पवन सिंह’ को पवन सिंह ने ही गाया है. इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. इसमें रैपर फीट खुद पवन सिंह और मौसम ने दिया है. इस म्यूजिक को ऋषि राज ने डायरेक्ट किया है.

https://www.youtube.com/watch?v=m91aqlX8vyk&feature=youtu.be

पवन सिंह के इस गाने को अब तक 2,654,024 व्यूज मिल चुका है और इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे है. बता दें कि इस गाने को पहले ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया था. लेकिन ये गाना फैंस को खूब पसन्द आया, जिसके बाद पवन सिंह ने इसे वीडियो फॉर्मेट में भी रिलीज किया है.

Also Read: भोजपुरी में XYZ नाच होता है तो क्या बॉलीवुड में… अक्षरा ने अनुभव सिन्हा की जमकर ली क्लास, रविकिशन के समर्थन में खड़े हुए भोजपुरी स्टार

इसके अलावा पवन सिंह ‘ये लड़की सही है’ गाना भी फैंस को बेहद पसन्द आया था. ये गाना दुबई में शू‍ट हुआ था. पवन सिंह इस गाने में कई मशहूर मॉडल के साथ स्‍क्रीन शेयर करते नजर आये. इस गाने को एक बार फिर से यशी फिल्‍म्‍स के द्वारा बनाया गया और रिलीज भी यशी फिल्‍म्‍स के यूट्यूब चैनल से ही रिलीज किया गया था.

भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है. इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्‍लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी. इस गाने के डायरेक्‍टर कुमार सौरव सिन्‍हा हैं. लिरिक्‍स आजाद सिंह का है. आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्‍यूजिक दिया है. पीआरओ रंजन सिन्‍हा और डीओपी वासु हैं. डांस सुपर डांस मास्‍टर संजय कोर्वे का है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola