अमित साह 7 लेयर की सुरक्षा के बीच वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर करेंगे माल्यार्पण, गया से लौटेंगे दिल्ली

Updated:
विज्ञापन

वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव समारोह में भाग लेने गृह मंत्री अमित शाह भी पटना होकर भोजपुर पहुंच रहे हैं. अमित शाह आज वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इस दौरान अमित साह 7 लेयर की सुरक्षा के बीच रहेंगे.

विज्ञापन

23 अप्रैल, 1858 को अंग्रेजों के खिलाफ बाबू वीर कुंवर सिंह की मिली जीत की स्मृति में शनिवार को भोजपुर के जगदीशपुर के दुलौर मैदान में विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में गृह मंत्री अमित शाह भी शिरकत कर रहे हैं. अमित शाह पहले दिल्ली से पटना पहुंचेंगे और यहां से वो भोजपुर के लिए रवाना होंगे. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किये गये हैं.

विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे पटना पहुंचेंगे अमित शाह

अमित शाह शनिवार की सुबह 10:30 बजे पटना पहुंचेंगे. यहां से गृह मंत्री हेलीकॉप्टर से जगदीशपुर (भोजपुर) के लिए रवाना होंगे. बाबू वीर कुंवर सिंह के किले पर पुष्पांजलि करने के बाद गृह मंत्री दुलौर मैदान पर आयोजित विजयोत्सव सह तिरंगा महोत्सव में हिस्सा लेंगे. गृह मंत्री का यहां संबोधन भी होगा.विजयोत्सव समारोह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री रोहतास के नारायण मेडिकल कॉलेज के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे. अमित शाह की वापसी गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए होगी.

तीन हेलीपैड, किले की सुरक्षा एसपीजी के पास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. उनके आगमन से पूर्व कार्केड की रिहर्सल भी हुई.बटालियन के प्रमुख सहित अन्य ने ये रिहर्सल किया. भोजपुर में कुल तीन हैलीपेड बनाये गये हैं, जिसमें सभा स्थल के पास दो हैलीपेड है और एक जगदीशपुर-बिहिया रोड बुढ़वल के पास है. वीर कुंवर सिंह किला परिसर की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने अपने हाथों में ले लिया.

Also Read: वीर कुंवर सिंह किला की सुरक्षा SPG के हवाले, क्राइम ब्रांच व खुफिया एजेंसी तैनात, ड्रोन से कड़ी निगरानी
7 लेयर में सुरक्षा

कुंवर सिंह किला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. ताकि एक परिंदा भी पर नहीं मार सके. किला परिसर में एसपीजी, एसएसबी, बिहार पुलिस, सीआरपीएफ, एनएसजी, बीएमपी सहित सात लेयर की सुरक्षा व्यवस्था का पुख़्ता इंतजाम किया गया है. कुंवर सिंह किला परिसर में माल्यार्पण तक की व्यवस्था सात लेयर में है. कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शाह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम होगा.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola