Bihar News: नाबालिग पोती ने प्रेमी संग मिल कर दादी का सिर कुचलकर मार डाला
Bihar News वृद्धा के सिर से अधिक खून बह जाने के कारण दोनों घबरा गये. फिर पानी लाकर पूरे कमरे को धोया. इसके बाद पोती ने चाचा व बुआ को घटना की जानकारी फोन से दी.
Bihar News: भागलपुर नगर पुलिस ने पोखनाटिल्हा मोहल्ला निवासी सुमित्रा देवी (84) हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. नाबालिग पोती ने ही प्रेमी के साथ मिल कर मुसल से दादी का सिर कुचल कर उसकी हत्या कर दी. पूछताछ में पोती ने प्रेमी के साथ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी है. पूछताछ के बाद हत्या में शामिल बांका जिले के कटोरिया थाना अंतर्गत सुपहा गांव निवासी टिंकू कुमार यादव (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
छठ के मौके पर घर के सभी लोग भागलपुर के नाथनगर स्थित गांव गये हुए थे. इसी बीच किशोरी की सूचना पर उसका प्रेमी उसके घर पहुंचा था, जिसे कमरे के अंदर दादी ने देख लिया था. दोनों पकड़ में न आ जायें, इस डर से दोनों ने मिल कर दादी के सिर पर मूसल से हमला कर दिया. वृद्धा के सिर से अधिक खून बह जाने के कारण दोनों घबरा गये. फिर पानी लाकर पूरे कमरे को धोया. इसके बाद पोती ने चाचा व बुआ को घटना की जानकारी फोन से दी.
किशोरी ने अपने परिजन के साथ मिलकर इलाज के लिए दादी को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर वृद्धा की मौत हो गयी. परिजनों ने बुधवार को सुलतानगंज में उनका अंतिम संस्कार कर दिया.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए