बरेली: कुतुबखाना पुल से राहगीर पर गिरी शटरिंग, इलाज के दौरान हुई मौत, एमडी-ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

बरेली में निर्माणधीन कुतुबखाना ओवरब्रिज के जिम्मेदारों की लापरवाही से एक और मौत हो गई है. इस बार राहगीर ठेकेदार के सिर पर ओवरब्रिज की शटरिंग में लगी लोहे की चादर गिर गई. इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
उत्तर प्रदेश के बरेली में निर्माणधीन कुतुबखाना ओवरब्रिज (पुल) के जिम्मेदारों की लापरवाही से एक और मौत हो गई है. इस बार राहगीर ठेकेदार के सिर पर ओवरब्रिज की शटरिंग में लगी लोहे की चादर गिर गई. इससे ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया. उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. मगर, शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई.
इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के परिजनों ने कार्यदायी संस्था के एमडी और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर दी है. इस मामले में शनिवार दोपहर तक एफआईआर होने की उम्मीद है. इससे पहले कुतुबखाना ओवरब्रिज से गिर एक मजदूर की मौत हो चुकीं है.
शहर के प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ निवासी सुधीर सक्सेना (55 वर्ष) शुक्रवार रात घर से करीब 8 बजे कोहाड़ापीर के पास एक दुकान से पिलंबर का सामान लेने गए थे. ओवर ब्रिज के पास से गुजरने के दौरान शटरिंग की लोहे की चादर गिर गई. उनका सिर फट गया. इस कारण गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की हालत में गिर गए.
उनको मार्केट के लोगों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उनका आईसीयू में इलाज शुरू किया गया. मगर, देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि सुधीर प्रॉपर्टी डीलर थे, लेकिन लॉकडाउन में नुकसान होने के कारण भवन निर्माण के ठेके लेने लगे. कोहड़ापीर स्थित एक दुकान से सामान खरीद कर लाने की बात कह कर घर से निकले थे, लेकिन सुधीर सक्सेना के ऊपर शटरिंग की चादर गिर गई.
Also Read: बरेली के 8 वीं क्लास के स्टूडेंट ने यूट्यूब पर वीडियो देखा और पुलिस फोनकर कहा बम से उड़ा देंगे राम मंदिर…
मृतक सुधीर के भाई अनिल सक्सेना ने कार्यदायी संस्था मंटेना इनफ्रोसेल प्राइवेट लिमिटेड के एमडी अमित चोपड़ा, प्रोजेक्ट मैनेजर एमके सिंह और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई को प्रेमनगर कोतवाली में तहरीर दी है.
इससे पहले कार्यदायी संस्था की लापरवाही से कुतुबखाना पुल पर काम करते समय पीलीभीत जनपद के पूरनपुर निवासी मजदूर धनंजय की मौत हो गई थी. वह करीब 18 फीट ऊंचाई से गिर गया. उस वक्त बताया गया था कि उसे सुरक्षा उपकरण भी मुहैया नहीं कराये गए थे. अफरातफरी के बीच कार्यदायी संस्था ने गंभीर घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी.
शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत बन कुतुबखाना ओवरब्रिज जा निर्माण किया जा रहा है. इसमें 51 पिलर तैयार किए गए हैं. यह 1307 मीटर लंबा ओवरब्रिज है. इसका काम अप्रैल में शुरू कर दिया गया था. इसको अक्टूबर में पूरा होना है. मगर, अभी काफी काम बचा है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




