ईद की खुशियां मातम में बदली, बरेली-नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसा, बाइक सवार पति-पत्नी की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Apr 2023 7:42 AM
बरेली- नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाने के पास एक ट्रक के चेसिस ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे पत्नी-पत्नी घायल हो गए. बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों ने भोजीपुरा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी.
बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के सकरस गांव निवासी इरशाद हुसैन (45 वर्ष) के घर में ईद की तैयारियां चल रही थीं. उन्होंने एक दिन पहले ही चारों बच्चों के कपड़े खरीदे थे. इसके साथ ही घर की साफ सफाई का कार्य चल रहा था. क्योंकि,019 दिन बाद ईद हैं. मगर, उनकी पत्नी नूर बानो (38 वर्ष) की तबियत बिगड़ गई. जिसके चलते इरशाद हुसैन पत्नी की दवा दिलाने बाइक से बरेली आए थे. वह दवा दिलाकर शाम को घर लौट रहे थे. इसी दौरान बरेली- नैनीताल हाईवे पर भोजीपुरा थाने के पास एक ट्रक के चेसिस ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे पत्नी-पत्नी घायल हो गए. बाइक क्षतिग्रस्त हो गई. राहगीरों ने भोजीपुरा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी.
इसके बाद पुलिस ने घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. मगर,इरशाद हुसैन की इलाज से पहले ही मौत हो गई. डॉक्टर ने इरशाद हुसैन को मृत घोषित कर दिया. गंभीर घायल नूर बानो का इलाज शुरू किया. मगर, कुछ देर बाद नूर बानो ने भी दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी. वह रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचे. मगर, दोनों के शव देखकर अस्पताल में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों पति पत्नी के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए. इसके साथ ही बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रक के चेसिस को पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों ने बताया कि इरशाद हुसैन टेलर थे. उनकी गांव में ही कपड़े सिलाई की दुकान थी. मृतक पति- पत्नी के चार बच्चे हैं. इसमें से तीन बच्चे गांव के स्कूल में पढ़ाई करते हैं. मगर, चारों बच्चों के सिर से काफी कम उम्र में ही माता पिता का साया उठ गया. यह अनाथ हो गए.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
Also Read: UP News : बरेली के फरीदपुर में खेत की झोपड़ी में मिला वकील का शव, जिंदा जलाकर मारने की आशंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










