आज से उत्तराखंड के टनकपुर से यूपी, हरियाणा और राजस्थान के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, ये होंगे स्टॉपेज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2023 3:46 PM

विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल ने छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 05097/05098 टनकपुर वाया बरेली-खातीपुरा के बीच चलेगी. यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर टनकपुर वाया बरेली-खातीपुरा के बीच 2 दिसंबर तक चलेगी.

विज्ञापन

बरेली : एनईआर के इज्जतनगर रेल मंडल ने छठ पूजा को लेकर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह स्पेशल ट्रेन 05097/05098 टनकपुर वाया बरेली-खातीपुरा के बीच चलेगी.यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर टनकपुर वाया बरेली-खातीपुरा के बीच 2 दिसंबर तक चलेगी.यह स्पेशल ट्रेन टनकपुर स्टेशन से प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी. इसके साथ ही खातीपुरा स्टेशन से 21 नवंबर से 02 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार और शनिवार को 06 फेरों के लिये चलेगी.05097 टनकपुर स्टेशन से शाम 6.25 बजे चलकर खटीमा से 6.55 बजे, पीलीभीत स्टेशन से 7.45 बजे, भोजीपुरा से रात 8.27 बजे, इज्जतनगर स्टेशन से 8.42 बजे, बरेली सिटी से 9.10 बजे, बरेली जंक्शन से 9.30 बजे, चन्दौसी से 11.30 बजे, दूसरे दिन मुरादाबाद से दूसरे दिन रात 12.45 बजे,गाजियाबाद स्टेशन से 03.20 बजे, दिल्ली से सुबह 4.40 बजे, दिल्ली कैंट से 05.17 बजे, गुड़गांव से 05.35 बजे, रेवाड़ी से 06.50 बजे, अलवर से 07.32 बजे, बांदीकुई से 07.55 बजे, दौसा से 08.26 बजे, गांधीनगर से 09.02, जयपुर स्टेशन से 09.26 बजे छूटकर खातीपुरा स्टेशन पर 10.20 बजे पहुॅचेगी.इसी तरह से वापसी में 05098 खातीपुरा-टनकपुर छठ पूजा स्पेशल ट्रेन खातीपुरा स्टेशन से शाम 6.30 बजे चलकर जयपुर स्टेशन से 7.02 बजे, गांधीनगर से 7.26 बजे, दौसा से 7.48 बजे, बांदीकुई से रात 8.20 बजे, अलवर से 8.42 बजे, रेवाडी से 9.50 बजे, गुड़गांव से 10.54 बजे, दिल्ली कैंट से 11.15 बजे, दिल्ली जंक्शन से 11.55 बजे, दूसरे दिन गाजियाबाद से रात 12.47 बजे, मुरादाबाद से 3.55 बजे, चन्दौसी से सुबह 4.20 बजे, बरेली जंक्शन से 6.30 बजे, बरेली सिटी से 6.45 बजे, इज्जतनगर से 7.05 बजे, भोजीपुरा से 7.20 बजे, पीलीभीत से 8.05 बजे, खटीमा से 9.00 बजे छूटकर टनकपुर स्टेशन से 9.35 बजे पहुॅचेगी.

ट्रेनों की लेटलतीफी से पैसेंजर परेशान

उत्तर रेलवे के बरेली जंक्शन पर अप, और डाउन लाइन की ट्रेन घंटों की देरी से आ रही हैं.इससे पैसेंजर काफी परेशान हैं.रविवार रात आने वाली ट्रेन सोमवार सुबह आई हैं.इसको लेकर पैसेंजर ने रेलवे के ट्विटर पर भी शिकायत की.ट्रेनों की बढ़ती लेटलतीफी से हर कोई परेशान है.ठंड में पैसेंजर को 8 से 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola