Bareilly News: बरेली में सेंट्रल जेल के सिपाहियों ने की ऑटो चालक की पिटाई, पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2021 7:51 AM

विज्ञापन

बरेली में सेंट्रल जेल के सिपाहियों ने रविवार को नैनीताल रोड पर ऑटो चालकों से जमकर दबंगई की. ऑटो चालकों ने सिपाहियों पर मारपीट और वसूली का आरोप लगाया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने करने के बात कही है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) के सिपाहियों ने रविवार को नैनीताल रोड पर ऑटो चालकों से जमकर दबंगई की. ऑटो चालकों ने सिपाहियों पर मारपीट और वसूली का आरोप लगाया है. इसके साथ ही नैनीताल रोड जाम लगा दिया.

सिपाहियों पर अवैध वसूली का आरोप

दरअसल, शहर के ऑटो चालक बरेली-नैनीताल रोड पर आईवीआरआई ओवरब्रिज के पास से सवारी बिठाते हैं. यहां सुबह से शाम तक हाइवे के किनारे ऑटो की लाइन लगी रहती है. इसके सामने ही सेंट्रल जेल है. ऑटो चालकों का आरोप है, कि सेंट्रल जेल के सिपाही वसूली करते हैं. रविवार को भी बाइक से वसूली करने आएं थे.

वसूली न मिलने पर की मारपीट

वसूली न मिलने से सिपाही खफा होकर मारपीट करने लगे. इसके विरोध में रोड भी जाम किया था, हालांकि कुछ ही देर में थाना पुलिस ने जाम खुलवा दिया. उन्होंने सेंट्रल जेल के सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों से भी शिकायत की. हालांकि, पुलिस ने ऑटो में बैठने को लेकर ऑटो चालकों के सिपाही के साथ मारपीट की बात कही है. इसके साथ ही मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola