ePaper

बरेली पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो तस्करों को पकड़ा, लाखों की स्मैक बरामद

Updated at : 11 Nov 2021 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
बरेली पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो तस्करों को पकड़ा, लाखों की स्मैक बरामद

Bareilly News: बरेली पुलिस ने मुजफ्फरनगर के दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लाखों की स्मैक बरामद हुई है. दो स्मैक तस्कर भागने में सफल रहे. मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली की थाना फतेहगंज पुलिस ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर के दो स्मैक तस्करों को हिरासत में लिया है. उनके पास से लाखों रुपये की कीमत की स्मैक बरामद हुई है. पुलिस ने स्मैक तस्करों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया, जबकि दो स्मैक तस्कर भागने में सफल साबित हुए.

नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी स्मैक तस्करी को लेकर देश भर में बदनाम हो चुका है. यहां स्मैक का धंधा चंद लोग ही करते हैं, लेकिन उनकी वजह से कस्बा पूरा बदनाम हो गया है. गुरुवार को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने स्मैक की सप्लाई लेकर जा रहे मुजफ्फरनगर के दो युवकों को पकड़ लिया. उनके पास से स्मैक बरामद हुई है, जबकि दो तस्कर भागने में सफल रहे. इनके खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया है.

Also Read: बरेली में इस्लाम की आलीशान कोठी बीडीए ने बुलडोजर से की ध्वस्त, यह रही वजह

पुलिस ने मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली निवासी गुलरेज अंसारी और नदीम से 34 ग्राम स्मैक बरामद की है. इसकी कीमत लाखों रुपये की बताई जा रही है. स्मैक तस्करों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है.जबकि मौके से फरार इशाकत उर्फ आलू बाला और अजीम निवासी रुकुमपुर थाना फतेहगंज पश्चिमी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.इनके खिलाफ स्मैक तस्करी के पुराने मुकदमे भी दर्ज हैं.

Also Read: बरेली में स्टेशन मास्टर नहीं, चोरों का है ट्रेनों पर कंट्रोल, जानें पूरा मामला
दिल्ली से आई एनसीबी ने खंगाले घर

गुरुवार सुबह दिल्ली की एनसीबी टीम फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक सप्लायरों की तलाश में पहुंची. मगर, कोई हाथ नहीं आया. दिल्ली में गिरफ्तार स्मैक तस्कर अरशद अली और अरशद खां ने फतेहगंज पश्चिमी के सप्लायरों से सप्लाई लेने की जानकारी दी थी. उनकी निशानदेही पर ही एनसीबी ने सप्लायरों की तलाश में छापेमारी की. मगर, कोई हाथ नहीं आया जिसके चलते एनसीबी को खाली हाथ ही लौटना पड़ा.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola