Bareilly News: पिता की डांट से नाराज बीकॉम छात्र ने दी जान, नहाने की टाइमिंग को लेकर हुई थी बहस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Oct 2021 7:45 AM
मृतक युवक के पिता ने उसे सुबह में जल्दी नहाने को कहा था. इससे छात्र नाराज हो गया और उसने मां की चुनरी से लटककर जान दे दी.
Bareilly News: शहर के निजी कॉलेज से बीकॉम करने वाले एक छात्र ने पिता की डांट से खफा होकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक के पिता ने उसे सुबह में जल्दी नहाने को कहा था. इससे छात्र नाराज हो गया और उसने मां की चुनरी से लटककर जान दे दी. घटना के बाद घर में कोहराम मच गया.
थाना प्रेमनगर की चंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाले नंद किशोर का बेटा विवेक कुमार दोपहर में नहाता था. बुधवार को पिता ने सुबह में जल्दी नहाने को कहा. वो पिता से बहस करने लगा. इस पर नंद किशोर ने विवके को डांट दिया. जिसके चलते विवेक कुमार (21) ने मां की चुनरी से लटककर जान दे दी.
बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. सूचना के बाद प्रेमनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पड़ोसियों ने बताया कि विवेक निजी कॉलेज से बीकॉम फाइनल की पढ़ाई कर रहा था. उसे घरवाले बहुत प्यार करते थे. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










