ePaper

Maha Shivratri: बरेली में महाशिवरात्रि पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भक्तों ने दूध, दही से किया अभिषेक

Updated at : 01 Mar 2022 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Maha Shivratri: बरेली में महाशिवरात्रि पर गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, भक्तों ने दूध, दही से किया अभिषेक

Maha Shivratri: बरेली शहर के अलखनाथ मंदिर, टिबरीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिरों में सुबह पांच बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी. श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ ही घरों पर भी पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Maha Shivratri 2022 Photos, Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने बम-बम भोले के जयकारे लगाए. इसके साथ ही भगवान शिव के मंदिरों में पूजा अर्चना कर देश की खुशहाली को प्रार्थना की. सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ लग गई थी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया.

undefined
भगवान शिव की भक्तों ने निकाली झांकी

बरेली शहर के अलखनाथ मंदिर, टिबरीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, शिव मंदिरों में सुबह पांच बजे से देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी. श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ ही घरों पर भी पूजा-अर्चना की. भगवान शिव के प्रसाद का वितरण किया. इसके साथ ही शहर में झांकियों को भी निकाला गया. झांकियों का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया.

undefined
Also Read: UP Election 2022: बरेली के मतदाताओं को सियासत में पसंद नहीं दागी, 19 विधायकों पर दर्ज नहीं एक भी मुकदमा शिवभक्तों ने कोरोना नियमों का किया पालन

शिव भक्तों ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए दूध, दही और शहद से भगवान शिव का अभिषेक किया. इसके साथ ही बेल पत्र, बेर और अन्य फलों का भोग भी लगाया. शाम के समय भक्तों ने मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन किया था. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शाम को व्रत रखने वाले भक्तों ने पूजा-अर्चना के बाद भोजन किया, तो वहीं निर्जला उपवास रखने वाले लोगों ने फल, दही और दूध से बनी चीजों का सेवन किया. इन भक्तों ने सेंधा नमक और कुट्टू आटे से बने आहार लिए.

undefined
Also Read: बरेली के छात्र की यूक्रेन से वापसी, धौराटांडा में जश्न, अभी भी कई छात्रों को वतन वापसी का इंतजार मंदिरों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा

महाशिवरात्रि के चलते शहर के मंदिरों पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया था. पुलिसकर्मी सुबह से ही मंदिरों की सुरक्षा संभालने में जुट गए. यह देर रात तक मंदिरों पर मौजूद रहे. श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत ना हो, इसका भी पुलिसकर्मियों ने खास ख्याल रखा.

undefined
शुभ मुहूर्त में की पूजा

पंडितों ने बताया कि महाशिवरात्रि पर वैसे तो दिन भर पूजा का मुहूर्त था. मगर, रात 12:08 से मध्य रात्रि 12:58 बजे तक बेहतर समय माना गया. इसके साथ ही दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 12:57 बजे तक और शाम को 6:21 बजे से 12.57 बजे तक का शुभ मुहूर्त बताया गया, जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्तों ने शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola