E85 फ्यूल पर दौड़ेगी Yamaha की नई बाइक, भारत में लॉन्च हुई FZ Blue Flex, जानें कीमत

Yamaha FZ Blue Flex (Photo: Yamaha Motor India)
यामाहा ने भारत में FZ Blue Flex लॉन्च किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपये रखी गई है. यह देश की पहली मास-मार्केट 150cc फ्लेक्स-फ्यूल बाइक है, जो E85 (85% एथेनॉल मिक्सचर फ्यूल) पर भी चल सकती है. आइए जानते हैं इसकी खासियत.
यामाहा ने भारत में अपनी नई FZ Blue Flex बाइक लॉन्च कर दी है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,24,240 रुपये रखी गई है. खास बात यह है कि यह 150cc सेगमेंट की देश की पहली मास-मार्केट फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल है. डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक FZ Rave जैसी ही दिखती है, इसलिए पहली नजर में दोनों के बीच फर्क करना आसान नहीं होगा. लेकिन असली बदलाव इसके इंजन में किया गया है. यह इंजन अब E85 (85% तक एथेनॉल मिक्सचर फ्यूल) पर भी चल सकता है. आइए इस बाइक के बारे में डिटेल में जानते हैं.
Yamaha FZ Blue Flex: इंजन और पावर
Yamaha FZ Blue Flex में वही 149cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये कंपनी की बाकी FZ बाइक्स में भी मिलता है. हालांकि, इस इंजन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं, जिससे यह ज्यादा एथेनॉल ब्लेंड वाले फ्यूल पर भी आसानी से चल सकती है.
यह इंजन 7,250rpm पर 11.7hp की पावर और 6,000rpm पर 12.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी स्टैंडर्ड FZ के मुकाबले इसमें 0.7hp पावर और 0.5Nm टॉर्क कम मिलता है. फ्लेक्स-फ्यूल इंजन में ऐसा होना नॉर्मल है, क्योंकि एथेनॉल की एनर्जी डेंसिटी पेट्रोल के मुकाबले कम होती है.
FZ Blue Flex में क्या नया, क्या पुराना?
FZ Blue Flex में कंपनी ने वही LED हेडलाइट दी है, जो पिछले साल लॉन्च हुई FZ Rave में देखने को मिली थी. इतना ही नहीं, इसका फ्यूल टैंक (12-लीटर), फॉक्स एयर वेंट्स और सिंगल-पीस सीट भी उसी मॉडल से लिए गए हैं. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, रियर मोनोशॉक और सिंगल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी पहले की तरह बरकरार हैं.
हालांकि, एक बड़ा बदलाव इसकी ग्राउंड क्लीयरेंस में किया गया है. FZ Blue Flex की ग्राउंड क्लीयरेंस अब 135mm है, जबकि दूसरे FZ वेरिएंट्स में यह 165mm मिलती है. वहीं, बाइक का कर्ब वेट 139 kg है, जो FZ Rave के मुकाबले 3 kg ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: Hero Super Splendor Xtec 2.0 का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? पैसे खर्च करने से पहले जान लें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










