ePaper

Xiaomi का धाकड़ स्मार्टफोन मिल रहा 7 हजार रुपये सस्ता, 144Hz डिस्प्ले और 8K वीडियो जैसे फीचर्स से है लैस

Updated at : 06 Jun 2021 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
Xiaomi का धाकड़ स्मार्टफोन मिल रहा 7 हजार रुपये सस्ता, 144Hz डिस्प्ले और 8K वीडियो जैसे फीचर्स से है लैस

Xiaomi ने अपने प्लैटफॉर्म पर Pay Day Sale का आयोजन किया है. 8 जून तक चलनेवाले इस सेल में ग्राहक शाओमी के पॉपुलर स्मार्टफोन्स, स्मार्ट टीवी को भारी छूट पर घर ला सकते हैं. Mi.com पर दी गई जानकारी के अनुसार, सेल में Mi 10T को 7,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है. Mi 10T स्मार्टफोन 6GB RAM और 8GB RAM के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है.

Mi 10T को 7,000 रुपये डिस्काउंट के बाद अब आप 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं. यह कीमत आपको इसके 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन वाले बेस वेरिएंट के लिए चुकानी होगी. इस फोन को आप कॉस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं.

Xiaomi Mi 10T फोन की खास खूबियों की बात करें, तो इसमें 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजॉल्यूशन 1080×2400 है. इसका ऐस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz है. फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर दिया गया है.

Also Read: 1025 रुपये में घर ले जाएं Vivo V21 5G, स्मार्टफोन पर यहां पाएं धांसू ऑफर्स

Mi 10T के फीचर्स

  • Display : 6.67 inch (1080×2400)

  • Processor : Qualcomm Snapdragon 865

  • OS : Android 10

  • RAM : 6GB

  • Storage : 128GB

  • Front Camera : 20MP

  • Rear Camera : 64MP + 13MP + 5MP

  • Battery : 5000mAh

Also Read: सस्ता स्मार्टफोन : शाओमी का यह फोन दुनियाभर का बेस्ट सेलर, 7500 रुपये से कम में मिलते हैं धांसू फीचर्स

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola