108MP कैमरावाला शाओमी का स्मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 7:11 PM
xiaomi mi 10 5g launch in India, xiaomi mi 10 5g launch, xiaomi mi 10 5g, Mi 10 5g, xiaomi mi 10 5g price, xiaomi mi 10 5g camera, xiaomi mi 10 5g specs, xiaomi smartphone: शाओमी का 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन एमआई 10 (Xiaomi Mi 10) भारत में 8 मई को लॉन्च होगा. Xiaomi ने इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. 108 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को पहले 31 मार्च को लॉन्च करने का प्लान था, लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था.
xiaomi mi 10 5g launch in India, xiaomi mi 10 5g launch, xiaomi mi 10 5g, Mi 10 5g, xiaomi mi 10 5g price, xiaomi mi 10 5g camera, xiaomi mi 10 5g specs, xiaomi smartphone: शाओमी का 108 मेगापिक्सल कैमरा वाला नया स्मार्टफोन एमआई 10 (Xiaomi Mi 10) भारत में 8 मई को लॉन्च होगा. Xiaomi ने इसका आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.
Also Read: Xiaomi, Redmi, Mi के इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 12 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
108 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन को पहले 31 मार्च को लॉन्च करने का प्लान था, लेकिन कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था. Mi 10 को भारत में 8 मई को एक लाइवस्ट्रीम इवेंट के जरिये लॉन्च किया जाएगा. शाओमी मी 10 को इस साल फरवरी महीने में Mi 10 Pro के साथ चीन में लॉन्च किया गया था.
Also Read: Mi 10 Youth Edition 5G : नये क्वाड कैमरा सेटअप और दमदार प्रोसेसर के साथ सस्ता स्मार्टफोन लायी Xiaomi
Xiaomi Mi 10 के फ्लैगशिप हैंडसेट के लॉन्च की नयी तारीख का खुलासा ऑनलाइन प्रेस ब्रीफिंग में हुआ. शाओमी मी 10 को भारत में पहले 31 मार्च को लॉन्च किया जाना था जिसे कोरोना लॉकडाउन के कारण अगली सूचना टक टाल दिया गया था. हालांकि, अब गृह मंत्रालय ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में गैर-जरूरी सामान के ऑनलाइन डिलीवरी को मंजूरी दे दी है. इसके बाद Xiaomi ने आने वाले शुक्रवार को शाओमी मी 10 को लॉन्च करने का फैसला किया.
Also Read: Redmi Note 9, Mi Note 10 Lite लॉन्च, लेटेस्ट क्वॉड कैमरा सेटअप के अलावा ये खूबियां भी हैं खास
भारत में Mi 10 की कीमत के बारे में बात करें तो इसके बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है, लेकिन शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन पहले ही इशारा दे चुके हैं कि यह फोन प्रीमियम सेगमेंट का होगा. इसका मतलब यह हुआ कि शाओमी का यह फोन महंगा होगा. बताते चलें कि मी 10 की कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग 42,400 रुपये) से शुरू होती है.
Also Read: Xiaomi स्मार्टफोन कर रहे यूजर्स की जासूसी? विदेश में स्टोर हो रहा पर्सनल डेटा
Mi 10 की खूबियों के बारे में बात करें, तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है. फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है. फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है. मी 10 में 4,780 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 30 वाट वायर्ड चार्जिंग और 30 वाट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
Also Read: Mi Robot Vacuum Mop: आपके घर का झाड़ू-पोछा करने आया शाओमी का स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर रोबोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










