महिला ने आर्डर किया iPhone 12 Max Pro, बदले में मिला एप्पल फ्लेवर का ड्रिंक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक महिला ने एप्पल के आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 12 Max Pro को आर्डर किया था, लेकिन बदले में उसे एप्पल फ्लेवर का एक पेय प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

चीन की एक महिला ने एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट से iPhone 12 Max Pro को आर्डर किया, लेकिन पार्सल से उसे फोन के बदले एप्पल फ्लेवर का एक ड्रिंक प्राप्त हुआ. Liu नाम की महिला ने इस घटना की पूरी जानकारी Weibo में वीडियो डालकर दी. जानें पूरी घटना को विस्तार से-

विज्ञापन

जाने क्या है पूरी घटना

यह चौका देनी वाली खबर China के Anuhai प्रान्त से आ रही है. जहाँ महिला नें Apple की iPhone 12 Max Pro आधिकारिक वेबसाइट से 1,500 डॉलर कीमत चुकाकर फोन को आर्डर किया था. आर्डर के दो दिन बाद उसे अपना पार्सल प्राप्त हुआ, लेकिन जब उसने अपने आर्डर को खोला तो वह स्तबध हो गयी. उसने पाया की पार्सल में फोन के बदले एप्पल फ्लेवर का एक पेय है.

महिला का क्या है कहना

Liu नामक महिला नें इस घटना की जानकारी Weibo में वीडियो डालकर दी. घटना की जानकारी देते हुए Liu नें यह भी बताया की उसे यह पार्सल कूरियर कम्पनी की तरफ से नहीं प्राप्त हुआ. उसे यह पार्सल अपने घर के पार्सल लॉकर में मिला. इस घटना को महिला नें स्थानीय पुलिस में दर्ज करवा लिया है, और पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola