WhatsApp New Feature: अब व्हाॅट्सऐप बताएगा कौन-सा स्टिकर करें सेंड, आ रहा नया स्टिकर सजेशन फीचर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 10:20 AM
WhatsApp sticker suggestion feature coming on iPhone दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म्स में से एक व्हाॅट्सऐप यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए नये फीचर्स लाता रहता है. इसी क्रम में व्हाॅट्सऐप ने स्टिकर से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है.
WhatsApp Stickers Feature : व्हाॅट्सऐप नया स्टिकर सजेशन फीचर ला रहा है. यह फीचर फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. बाद में यह एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है. स्टिकर सजेशन फीचर के फायदे के बारे में बात करें, तो यह फीचर आपको बताएगा आपको किसी मैसेज के रिप्लाई में कौन सा स्टिकर भेजना चाहिए. इससे आपका चैटिंग का एक्सपीरिएंस पहले से ज्यादा मजेदार होने जा रहा है.
व्हाॅट्सऐप का नया फीचर
दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म्स में से एक व्हाॅट्सऐप यूजर एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए नये फीचर्स लाता रहता है. इसी क्रम में व्हाॅट्सऐप ने स्टिकर से जुड़ा एक नया फीचर पेश किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्टिकर सजेशन फीचर आईफोन यूजर्स के लिए रिलीज किया जाएगा. अगर आप किसी को स्टिकर सेंड करना चाहते हैं तो मेटा का ऐप इसमें आपकी मदद करेगा. व्हाॅट्सऐप मैसेंजर पर इस फीचर के आने से स्टिकर भेजना और ज्यादा मजेदार हो जाएगा.
Also Read: WhatsApp के Deleted Message कैसे पढ़ें? जानें सीक्रेट तरीका
व्हाॅट्सऐप स्टिकर सजेशन फीचर कैसे काम करेगा?
व्हाॅट्सऐप स्टिकर सजेशन फीचर उस समय काम करेगा, जब यूजर मैसेज के लिए कोई इमोजी सेलेक्ट करेगा, उस समय इमोजी सी जुड़ा स्टिकर का ऑप्शन मिलेगा. यूजर को व्हाॅट्सऐप की तरफ से यूजर को कई सारे स्टिकर सजेस्ट किये जाएंगे. यूजर उसमें से किसी एक स्टिकर को सेलेक्ट कर पाएंगे. वैसे यह जरूरी नहीं होगा कि यूजर व्हाॅट्सऐप के सजेशन वाली ही इमोजी को यूज करे. अगर यूजर को स्टिकर पसंद आता है, तभी वह उसे भेजे. यह मात्र एक सजेशन होगा, जिसका चुनाव यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










