Whatsapp ने भारत में बंद किए 37 लाख अकाउंट, पढ़ें पूरी खबर

Published by : Agency Updated At : 21 Dec 2022 10:26 PM

विज्ञापन

भारत में प्रतिबंधित व्हाट्सऐप खातों में 9.9 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिन्हें उपयोगकर्ताओं से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया. व्हाट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था. इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया.

विज्ञापन

WhatsApp bans over 37 lakh accounts in November : सोशल मीडिया मंच व्हाट्सऐप ने कहा है कि उसने नवंबर में भारत में 37.16 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया है. यह आंकड़ा इससे पिछले महीने बंद किये गए खातों की तुलना में लगभग 60 प्रतिशत अधिक है.

भारत में प्रतिबंधित व्हाट्सऐप खातों में 9.9 लाख ऐसे खाते शामिल हैं, जिन्हें उपयोगकर्ताओं से शिकायत मिलने से पहले ही बंद कर दिया गया. व्हाट्सऐप ने अक्टूबर में देश में 23.24 लाख खातों पर प्रतिबंध लगाया था. इनमें से 8.11 लाख खातों को सक्रियता दिखाते हुए बंद किया गया.

Also Read: LIC ने शुरू की WhatsApp चैटबॉट सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

व्हाट्सऐप ने कहा- एक नवंबर, 2022 और 30 नवंबर, 2022 के बीच, 37,16,000 व्हाट्सऐप खातों पर प्रतिबंध लगाया गया. इनमें से 9,90,000 खातों को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया. कंपनी ने सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत प्रकाशित नवंबर की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

Also Read: WhatsApp लेकर आया कमाल का फीचर, अब गलती से डिलीट हुए मैसेजेस को तुरंत कर सकेंगे रिकवर

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola