Vodafone Idea ने 5G ट्रायल में हासिल की 5.92 Gbps की रिकॉर्ड स्पीड

Published by : Agency Updated At : 13 May 2022 8:11 PM

विज्ञापन

5G in India: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड और एरिक्सन ने पुणे में चल रहे अपने 5जी के परीक्षणों में 5.92 गीगाबिट प्रति सेकंड की अधिकतम स्पीड हासिल करने का दावा किया है.

विज्ञापन

Vodafone Idea Vi 5G Testing Top Speed: दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) और एरिक्सन ने पुणे में चल रहे अपने 5जी के परीक्षणों में 5.92 गीगाबिट प्रति सेकंड (जीबीपीएस) की अधिकतम स्पीड हासिल करने का दावा किया है.

इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि वीआईएल ने महाराष्ट के पुणे में चल रहे अपने 5जी परीक्षणों के दौरान एक एकल परीक्षण उपकरण पर यह गति हासिल की है. इससे पहले पुणे में ही अपने 5जी परीक्षण में वीआईएल ने चार जीबीपीएस से अधिक की डाउनलोड स्पीड हासिल करने का दावा किया था. विज्ञप्ति में कहा गया, परीक्षण के लिए सरकार की तरफ से आवंटित 5जी स्पेक्ट्रम का उपयोग करके 5.92 जीबीपीएस का नया गति रिकॉर्ड हासिल किया गया है.

Also Read: 5G In India: भारत में 5जी से पहली कॉल अगस्त-सितंबर में! जानें लेटेस्ट अपडेट
Also Read: 5G In India: बस स्टॉप और बिजली के खंभों पर चलकर आपके घर पहुंचेगा 5जी, ये है सरकार का प्लान

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola