ePaper

Viral Video: सिर्फ गेटमैन नहीं है राजेंद्र, टाटा मोटर्स का है गौरवान्वित सदस्य

Updated at : 30 Apr 2024 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Viral Video: सिर्फ गेटमैन नहीं है राजेंद्र, टाटा मोटर्स का है गौरवान्वित सदस्य

टाटा मोटर्स के लिए राजेंद्र कुमार हैं बेहद खास. फोटो: सोशल मीडिया

Viral Video: टाटा मोटर्स बस एंड वैन ने गेटमैन राजेंद्र कुमार की कहानी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. कंपनी ने लिखा है कि राजेंद्र कुमार फिलहाल टाटा मोटर्स में गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं. ट्रांसजेंडर समुदाय का एक गौरवान्वित सदस्य होने के नाते उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Viral Video: ट्रांसजेंडर एक ऐसा शब्द है, जो किसी व्यक्ति के साथ जुड़ जाए तो जिंदगी पहाड़ बन जाती है. सभ्य समाज और परिवार उसे एक अलग नजरिए देखना शुरू कर देता है और उसे सामाजिक असमानता से रू-ब-रू होना पड़ता है. वक्त धीरे-धीरे बदल रहा है और बदलते वक्त के साथ लोगों की धारणा भी बदलती जा रही है. बदलते जमाने में अब किसी ट्रांसजेंडर को सामाजिक असमानता का दंश कम ही झेलना पड़ता है. देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने एक ऐसे ही ट्रांसजेंडर का एक वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जो कंपनी में गेटमैन के तौर पर काम करता है. लेकिन, कंपनी उसे केवल एक ट्रांसजेंडर गेटमैन नहीं मानती, बल्कि गौरवान्वित ट्रांसजेंडर समुदाय का एक सम्मानित सदस्य मानती है. इस गेटमैन का नाम राजेंद्र कुमार है. आइए, राजेंद्र कुमार की जुबानी राजेंद्र कुमार की कहानी सुनते और जानते हैं.

टाटा मोटर्स ने इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट

टाटा मोटर्स बस एंड वैन ने गेटमैन राजेंद्र कुमार की कहानी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को पोस्ट करने के साथ ही कंपनी ने लिखा है, ‘राजेंद्र कुमार फिलहाल टाटा मोटर्स में गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं. ट्रांसजेंडर समुदाय का एक गौरवान्वित सदस्य होने के नाते उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा. इसमें उनका अपना परिवार भी शामिल था, जो रूढ़िवादी विचारों का था. आज टाटा मोटर्स में एक नए परिवार के हिस्से के रूप में वह खुद को नई आशा, सम्मान और समावेशिता के साथ आमने-सामने पाती है. इस वीडियो को देखें, क्योंकि वह अपने अनुभवों के बारे में अपने शब्दों में बात कर रहे हैं.’

टाटा मोटर्स में दिया गया काफी रिस्पेक्ट

इंस्टाग्राम पर टाटा मोटर्स की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में राजेंद्र कुमार कहते हैं, ‘मेरा नाम राजेंद्र है. मैं यहां टाटा मोटर्स में चार महीनों से गेटमैन के पद पर काम कर रहा हूं. ये काम करने में मुझे काफी सटिस्फैक्शन मिला. इससे मैं बहुत खुश हूं.’ उन्होंने इस वीडियो में आगे कहा, ‘यहां पर जब मैंने काम करना शुरू किया, तो मुझे काफी रिस्पेक्ट दिया गया और काम से रिलेटेड काफी ट्रेनिंग भी दी गई है.’

वीडियो टाटा मोटर्स बस एंड वैन के इंस्टाग्राम अकाउंट से साभार.

टाटा मोटर्स में होता है इक्वलिटी का एहसास

उन्होंने कहा, ‘इसमें तीन दिन की ट्रेनिंग दी गई थी, जिसमें इंटर हेल्थ, जेंडर और काम से रिलेटेड ट्रेनिंग दी गई थी. यहां पर मुझे फॉर्म किस तरीके से भरना है, पूरे प्रोपर तरीके से ट्रेनिंग दी गई थी.’ उन्होंने कहा, ‘यहां पर मुझे चार महीने कंप्लीट हो चुके हैं, तो मुझे लगता ही नहीं कि मैं किसी और जगह पर काम कर रहा हूं. मुझे बहुत खुशी होती है. मुझे एक प्रोपर यूनिफॉर्म भी दिया गया है. मुझे यहां पर इक्वलिटी का एहसास होता है. मैं कुछ अलग नहीं हूं, सबके साथ सेम प्लेट पर एक वर्कर हूं.’

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola