ePaper

Elon Musk ने बताया- भारत में कब से लगेगा Twitter ब्लू टिक के लिए चार्ज?

Updated at : 06 Nov 2022 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Elon Musk ने बताया- भारत में कब से लगेगा Twitter ब्लू टिक के लिए चार्ज?

सोशल मीडिया मंच के नये मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने यह कहा है. इस महीने की शुरुआत में मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किये जाने वाले 'ब्लू टिक' बैज के लिए उपयोगकर्ताओं को हर महीने आठ डॉलर का शुल्क देना होगा.

विज्ञापन

Twitter Blue Tick Launch Date In India: ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किये जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए भारत में उपयोगकर्ताओं से हर महीने शुल्क लेने की शुरुआत एक महीने से भी कम समय में हो सकती है.

हर महीने आठ डॉलर का शुल्क

सोशल मीडिया मंच के नये मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने यह कहा है. इस महीने की शुरुआत में मस्क ने कहा था कि ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किये जाने वाले ‘ब्लू टिक’ बैज के लिए उपयोगकर्ताओं को हर महीने आठ डॉलर का शुल्क देना होगा.

Also Read: Elon Musk ने बतायी Twitter की कमाई घटने की वजह

44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क ने लंबे विवाद के बाद गत 27 अक्टूबर को 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किया था. उन्होंने इस सोशल मीडिया मंच की कमान संभालते ही कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और कानूनी मामलों एवं नीति प्रमुख विजया गड्डे समेत चार शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था. इसके बाद ट्विटर ने दुनिया भर में बड़े पैमाने पर छंटनी के हिस्से के रूप में भारत में भी अपने 200 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया.

एक महीने से भी कम समय में

एलन मस्क ने अब कहा है कि भारत में एक महीने के भीतर ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर माह शुल्क लगाने की उम्मीद की जा सकती है. मस्क ने एक ट्विटर उपयोगकर्ता के ‘भारत में ट्विटर ब्लू सेवा शुरू होने के समय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ट्वीट किया- उम्मीद है, एक महीने से भी कम समय में. हालांकि, भारत में इसका मूल्य तय करने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

Also Read: Elon Musk ने किया हिंदी में ट्वीट? Twitter पर लिखा ‘लॉलीपॉप लागेलू’…
What Is Twitter Blue Tick?

क्या है ब्लू टिक?

एक ब्लू टिक यह दर्शाता है कि कोई खाता सत्यापित है क्योंकि यह सरकार, समाचार, मनोरंजन या किसी अन्य निर्दिष्ट श्रेणी में उल्लेखनीय है. ट्विटर जानी-मानी हस्तियों के खातों को सत्यापित करने के लिए ब्लू टिक बैज का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola