Twitter के फाउंडर अब दे रहे उसी को टक्कर, Jack Dorsey लेकर आये BlueSky

Twitter founder Jack Dorsey rolls out Bluesky – यूजर इंटरफेस के मामले में ब्लूस्काई बहुत हद तक ट्विटर जैसा ही है. ट्विटर की तरह इसमें भी यूजर्स अकाउंट्स को ब्लॉक, शेयर और म्यूट कर सकते हैं.
Twitter vs Bluesky: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी एक नया सोशल मीडिया ऐप लेकर आये हैं, नाम है- ब्लूस्काई. ब्लूस्काई ऐप की फिलहाल टेस्टिंग की जा रही है और इसका बीटा वर्जन वर्तमान में ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. ब्लूस्काई ऐप को ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया गया है. इस ऐप को सोशल मीडिया पर सामाजिक प्रोटोकॉल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है.
आसान यूजर इंटरफेस प्रदान करता है ऐप
ऐप इंटेलीजेंस फर्म डेटा.एआई के अनुसार, ब्लूस्काई आईओएस ऐप 17 फरवरी को लॉन्च हुआ था और टेस्टिंग फेज में इसे लगभग 2,000 बार इंस्टॉल किया गया. ऐप एक आसान यूजर इंटरफेस प्रदान करता है, जहां 256 अक्षरों का एक पोस्ट बनाने के लिए प्लस बटन पर क्लिक करना होता है. इसमें फोटो शामिल हो सकते हैं.
Also Read: Twitter Blue: ट्विटर की पेड सर्विस आने के बाद फ्री वाले ब्लू टिक अकाउंट का क्या होगा?
बहुत हद तक ट्विटर जैसा ही
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर इंटरफेस के मामले में ब्लूस्काई बहुत हद तक ट्विटर जैसा ही है. ट्विटर की तरह इसमें भी यूजर्स अकाउंट्स को ब्लॉक, शेयर और म्यूट कर सकते हैं. एक अन्य टैब में यूजर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, जिसमें लाइक, रीपोस्ट, फॉलो और रिप्लाई शामिल हैं.
Also Read: Elon Musk ने किया Twitter के नये CEO का ऐलान, फोटो ट्वीट कर बताया दूसरों से बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










