TVS Ronin 225 आज होगी भारत में लॉन्च, मिल सकते हैं ये फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

TVS की नयी Ronin 225 आज लॉन्च होने वाली है. यह एक स्क्रैम्ब्लर बाइक होने वाली है. चलिए इस बाइक से जुड़ी सभी बातों को डीटेल से जानते हैं.
TVS Ronin 225 Scrambler Launching Today: TVS अपने नये Ronin 225 को आज लॉन्च करने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस बाइक के पिक्स, फीचर्स और इंजन स्पेसिफिकेशन से जुड़ी कुछ बातें सामने आयी है. इन फोटोज के वायरल होने पे पहले लग रहा था कि यह एक क्रूजर बाइक होने वाली है लेकिन वायरल हुए इन फोटोज को देखने के बाद पता चलता है कि यह एक स्क्रैम्ब्लर बाइक होने वाली है.
TVS Ronin 225 के इंजन की बात करें तो इस बाइक में कंपनी ने 223cc सिंगल सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया है. यह इंजन 20bhp की पावर और 18nm की टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स भी कंपनी की तरफ से दिया जा सकता है.
अगर हम TVS के इस बाइक की फीचर्स की बात करें तो यह लिस्ट काफी लम्बी है. इस बाइक के डिजाइन पर नजर डालें तो यह काफी रगेड होने वाली है. इस बाइक में आपको गोल्डन कलर के अपसाइड डाउन फोर्क देखने को भी मिल सकता है. यह बाइक ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में भी काफी जबरदस्त हो सकती है. अगर इस बाइक एक अन्य फेअतुरेस्कि बात करें तो इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ड्यूल चैनल ABS जैसे कई फीचर्स कमपनी के तरफ से दिए जाने वाले हैं.
इस बाइक के कीमत को काफी अग्रेसिव रखने वाली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बाइक की कीमत 1.50 लाख से लेकर 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है. इंडियन मार्केट में बाइक का मुकाबला आने वाली Yezdi Scrambler और Royal Enfield Hunter 350 से होने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




