ePaper

Top Selling SUV: ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 12 Aug 2022 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
Top Selling SUV: ये हैं भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी गाड़ियां, यहां देखें पूरी लिस्ट

Top Selling SUV's In India: भारतीय मार्केट में SUV's की डिमांड बीते कुछ समय में काफी ज्यादा बढ़ गयी है. अब ग्राहक रेगुलर हैचबैक और सेडान को छोड़ एसयूवी के तरफ अपना रुख करने लगे हैं. इस स्टोरी में हम आपको भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV's के बारे में बताने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

Top Selling SUV’s In India: इंडियन मार्केट कार निर्माता कंपनियों के लिए काफी बड़ी साबित हुई है. लगभग सभी कंपनियां यहां अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करते हैं. आज हम आपको भारत में इन्हीं कंपनियों के सबसे ज्यादा बिकने वाले SUV’s के बारे में बताने वाले हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

undefined

Tata Nexon: हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर पर है टाटा की नेक्सॉन, भारत में इस कार को काफी पसंद किया जाता है. कंपनी ने केवल जुलाई के महीने में इस कार के 14,214 यूनिट्स बेचे. Tata Nexon की कीमत 7.59 लाख रुपये से शुरू होती है.

undefined

Hyundai Venue: टॉप सेलिंग SUV’s के लिस्ट में दूसरे नंबर पर Hyundai Venue है. हुंडई की रेंज में यह वन ऑफ द टॉप सेलिंग कार है. कमपनी ने जुलाई के महीने में इस कार के कुल 12,000 यूनिट्स सेल किये थे. इस कार की कीमत 7.53 लाख रुपये से शुरू होती है.

undefined

Tata Punch: टाटा की पंच हमारे लिस्ट में तीसरे नंबर पर है. लोग इस कार को इसके सेफ्टी रेटिंग के लिए काफी पसंद करते हैं. इस कार ने ग्लोबल NCAP में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की है. बता दें कंपनी ने जुलाई में इस कार के कुल 11,007 यूनिट्स बेचे थे. इस कार की कीमत 5.93 लाख रुपये से शुरू होती है.

undefined

Maruti Suzuki Brezza: मारुती सुजुकी ब्रेज्जा को कुछ ही समय पहले नया अपडेट मिल है. अब इस कार में कंपनी ने कई तरह के नए फीचर्स भी जोड़ दिए हैं. Maruti ने जुलाई में Brezza के कुल 9,709 यूनिट्स सेल किये हैं. इस कार की कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.

undefined

Kia Sonet: किआ ने भारत में कुछ ही सालों पहले कदम रखा है. भारत में लोगों ने इस कंपनी को काफी प्यार दिया. Kia Sonet के सेल्स की बात करें तो जुलाई में इस कार के कुल 7,215 यूनिट्स बेचे गए थे. इस कार की कीमत 7.49 लाख रुपये से शुरू होती है.

undefined

Toyota Urban Cruiser: टोयोटा की अर्बन क्रूजर ने इस लिस्ट में छटे नंबर पर अपनी जगह बनाई है. जुलाई में कंपनी ने इस कार के कुल 6,724 यूनिट्स सेल किये थे. अगर आप इस कार को लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 9.03 लाख रुपये चुकाने पड़ेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola