सेफ्टी में नंबर-1 हैं Tata Motors की ये 3 कारें, 5 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत
सेफ्टी में नंबर-1 हैं Tata की ये 3 कारें
अगर आप कम बजट में ऐसी कार खरीदना चाहते हैं, जिसमें सेफ्टी से कोई समझौता न हो, तो Tata Motors की Punch, Altroz और Nexon बेहतरीन ऑपशंस हैं. इन तीनों कारों को 5-स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इनमें 6 एयरबैग, ESC समेत कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.
कार खरीदते समय अब सिर्फ माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी ग्राहकों के लिए सबसे अहम पहलू बन गई है. यही वजह है कि Tata Motors अपनी किफायती कारों में भी दमदार सेफ्टी फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी दे रही है. कंपनी की कई कारों को Bharat NCAP और Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. अगर आपका बजट 5 लाख रुपये के आसपास है और आप एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो Tata की ये तीन कारें आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं.
Tata Punch
Tata Punch इस समय भारत की सबसे किफायती 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV में शामिल है. इसे Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. SUV ने Adult Occupant Protection (AOP) में 32 में से 30.58 पॉइंट्स और Child Occupant Protection (COP) में 49 में से 45 पॉइंट्स हासिल किए हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Tata Altroz
नई टाटा अल्ट्रोज को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में सभी सेगमेंट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इस प्रीमियम हैचबैक ने Adult Occupant Protection में 32 में से 29.65 पॉइंट्स और Child Occupant Protection में 49 में से 44.90 पॉइंट्स हासिल किए हैं. कार में अब सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड 6 एयरबैग, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Tata Nexon
टाटा नेक्सन भारत की उन चुनिंदा SUV में शामिल है, जिन्हें Global NCAP और Bharat NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. Global NCAP टेस्ट में इस SUV ने Adult Occupant Protection में 34 में से 32.22 पॉइंट्स और Child Occupant Protection में 49 में से 44.52 पॉइंट्स हासिल किए हैं. वहीं Bharat NCAP में इसे Adult Occupant Protection के लिए 32 में से 29.41 पॉइंट्स और Child Occupant Protection के लिए 49 में से 43.83 पॉइंट्स मिले हैं. नेक्सन में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जाते हैं. इसकी शुरुआती कीमत 7.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra Petrol खरीदें या EV का इंतजार करें? लॉन्च से पहले जानिए कौन-सा ऑप्शन रहेगा बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










