ePaper

Robot Dog: रोबोट डॉग्स बनेंगे डिमेंशिया और दृष्टि बाधित लोगों का सहारा, जानें कैसे करते हैं काम

Updated at : 19 Dec 2022 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
Robot Dog: रोबोट डॉग्स बनेंगे डिमेंशिया और दृष्टि बाधित लोगों का सहारा, जानें कैसे करते हैं काम

Tefi Robot Dog: आज हम आपको एक ऐसे रोबोटिक कुत्ते के बारे में बताने वाले हैं जो कि आने वाले कुछ ही समय में डिमेंशिया और दृष्टि बाधित लोगों के लिए एक वरदान की तरह साबित होने वाला है. यह रोबोट कई तरह से इन मरीजों की मदद कर सकेगा.

विज्ञापन

Tefi Robotic Dogs: विज्ञान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से मानवता का विकास हो रहा है और इसी विकास का एक नतीजा है Tefi Robot Dog. आज के दौर में रोबोटिक डॉग्स का इस्तेमाल फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की तरह भी माना जा रहा है. केवल यही नहीं आने वाले समय में NASA इन्हीं रोबोटिक डॉग्स को चांद पर भेजने की तैयारी भी कर रही है. आज हम आपको एक ऐसे रोबोटिक कुत्ते के बारे में बताने वाले हैं जो कि आने वाले समय में कई तरह के लोगों के जिंदगी को पूरी तरह से बदल के रख देने की क्षमता रखता है. यह रोबोटिक डॉग डिमेंशिया और दृष्टि बाधित मरीजों के लिए काफी कारगर साबित होगा. चलिए Tefi Robotic Dog के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Tefi Robotic Dog कैसे करता है काम

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि इस समय टेफी रोबोटिक डॉग को डिमेंशिया और दृष्टि बाधित मरीजों की मदद करने के लिए तैयार किया जा रहा है. यह रोबोट इधर-उधर घूमने के लिए Google Maps का इस्तेमाल करता है. कंपनी ने इस रोबोट के आंखों की जगह पर कैमरे का इस्तेमाल किया है साथ ही इस कैमरे को रोबोट के मशीन लर्निंग सिस्टम से भी जोड़ा गया है. इस सिस्टम से जोड़े जाने की वजह से इस रोबोट को किसी भी मनुष्य और धातु के बीच अन्तर का पता लगाने में मदद करता है. बता दें यह रोबोट अपने मालिक से स्पीच के जरिये कम्यूनिकेट भी कर सकता है. Tefi रोबोटिक डॉग को ट्रैफिक लाइट्स का भी भली-भांति से ज्ञान है और यह उन्हें पढ़ भी सकता है. इस रोबोट में इस्तेमाल किये गए कैमरे इतने कारगर हैं कि यह QR कोड्स को भी स्कैन कर सकता है.

कई तरह से कारगर साबित होगा यह रोबोट

इस रोबोट को बनाने वाली कंपनी का मानना है कि एक बार यह पूरी तरह से तैयार हो जाए तो यह बिना किसी परेशानी के डिमेंशिया और दृष्टि बाधित मरीजों की मदद कर सकेगा. यह रोबोट हमेशा इंटरनेट से कनेक्टेड रहेगा और आसानी से इसके मालिक द्वारा कैलेंडर में सेव किये गए अपॉइंटमेन्ट्स को भी पढ़ सकेगा. इस टेक्नोलॉजी की मदद से यह रोबोट अपने मालिक को सही समय पर डॉक्टर के पास पहुंचा सकेगा. आपको शायद यह जानकार आश्चर्य हो कि यह रोबोट आपके लिए टैक्सी भी बुक कर सकता है.

CSIC ने हासिल की यह कामयाबी

स्पेन की हायर काउंसिल फॉर साइंटिफिक रिसर्च (CSIC) ने रोबोट डॉग्स की एक नई नस्ल बनाने में कामयाबी हासिल की है. इस चार-पैर वाले टर्मिनल को टेफी कहा जाता है – ITFI के सम्मान में, वह संस्थान जहां इसका जन्म हुआ था- और यह कृत्रिम बुद्धि से सुसज्जित है जो विकलांग लोगों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम कर सकता है. बता दें Tefi Robotic Dog अभी भी डेवलपमेंट के फेज में ही है और इसे पूरी तरह से तैयार होने में अभी भी कुछ समय लगने वाला है. इस रोबोट डॉग को बनाने वाले क्रिएटर्स का कहना है कि इसे और भी सेंसर्स जोड़कर आधुनिक बनाया जाने वाला है. कंपनी की अगर मानें तो इन सेंसर्स के जोड़े जाने के बाद यह अपने मालिक के हाई ब्लड प्रेशर तक को मॉनिटर कर सकेगा और उन्हें सचेत भी कर सकेगा. इस रोबोट डॉग की काबिलियत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि यह घर पर गैस लीकेज की जानकारी भी अपने मालिक को दे सकेगा.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola