JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज! 75 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2023 12:28 PM
Reliance Jio अपने यूजर्स के बजट और जरूरत के अनुसार कई रीचार्ज प्लान्स ऑफर करती है. इनमें से एक है एक सस्ता प्लान, जो जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान माना जाता है. आइए जानें कि जियो का यह प्लान कितने में आता है और क्या फायदे देता है.

Jio Ka Sabse Sasta Recharge
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने किफायती प्लान्स के लिए जानी जाती है. कंपनी अपने यूजर्स के बजट और जरूरत के अनुसार कई रीचार्ज प्लान्स (Jio Recharge Plans) ऑफर करती है. इन्हीं में से एक प्लान, जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान (Jio ka sabse sasta plan) माना जाता है. आइए जानें कि जियो का यह प्लान कितने में आता है और क्या फायदे देता है.

JIO Cheapest Recharge Plan
हम जियो के 75 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं. जियो ने अपने ग्राहकों के लिए 75 रुपये का सस्ता रीचार्ज ऑप्शन दिया है. यह जियो का सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान है. रिलायंस जियो इस रीचार्ज प्लान में 23 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता है.

Cheapest JIO Recharge Plan Benefits
रिलायंस जियो का यह प्रीपेड प्लान उन लोगों के लिए है, जिनका डेटा खर्च कम है या जो अपने एक्स्ट्रा सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं. ऐसे लोगों के लिए यह प्लान फायदेमंद साबित होगा. आइए जानें जियो के सबसे सस्ते रीचार्ज प्लान के बेनिफिट्स के बारे में.

JioPhone Rs 75 Plan
जियो के फीचर फोन जियोफोन के लिए 75 रुपये वाला प्लान आता है. इसमें यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान में कुल 2.5 GB डेटा ऑफर किया जाता है. साथ ही, प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है. 50 SMS के फायदे भी मिलेंगे. जियो सिनेमा, जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड बेनिफिट्स भी हैं.

JioPhone Plans 2023
Jio अब अपने 4G फीचर फोन यूजर्स के लिए कुल सात Jio Phone रीचार्ज प्लान पेश करता है. चार पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आते हैं, जबकि 23 दिनों की वैधता वाले दो प्लान आते हैं. सबसे महंगा JioPhone रीचार्ज प्लान आपको 336 दिनों की वैलिडिटी देता है. सारे रीचार्ज पैक मुफ्त वॉयस कॉल और एसएमएस के साथ आते हैं. इसके साथ ही, सभी प्लान के साथ Jio TV, Jio Cinema, Jio News, Jio Security, और Jio Cloud ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










