Renault Car Discount Offer : क्विड से लेकर काइगर और ट्राइबर तक, रेनॉ की कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट

Updated:
विज्ञापन
Renault Car Discount Offer : क्विड से लेकर काइगर और ट्राइबर तक, रेनॉ की कारों पर मिल रही जबरदस्त छूट

Renault Car Discount Offer – अगर आप रेनॉ की कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह मौका अच्छा है. जून के इस महीने में रेनॉ कंपनी की कारों पर तगड़ी छूट मिल रही है. आइए जानें किन कारों पर कैसी डील मिल रही है-

विज्ञापन
undefined

Renault Car Discount Offer June 2023 – फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ की गाड़ियां अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. अगर आप रेनॉ की कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह मौका अच्छा है. जून के इस महीने में रेनॉ कंपनी की कारों पर तगड़ी छूट मिल रही है. आइए जानें किन कारों पर कैसी डील मिल रही है-

undefined
Renault Kwid Discount Offers in June 2023

रेनॉ क्विड पर 57 हजार रुपये तक की छूट

रेनॉ की छोटी हैचबैक क्विड के पुराने बीएस6 मॉडल पर 57,000 रुपये तक की छूट है. इसमें एएमटी वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और मैनुअल वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है. क्विड पर 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी है.

undefined
Renault Kiger Discount Offers in June 2023

रेनॉ काइगर पर 62,000 रुपये तक का डिस्काउंट

रेनॉ काइगर के पुराने बीएस6 मॉडल पर 62,000 रुपये तक की छूट है. वहीं, नये बीएस6 फेज 2 कंप्लायंट वेरिएंट्स पर RXT और RXT(O) टर्बो वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक की छूट है. RXZ वेरिएंट पर 10,000 रुपये का कैशबैक है.

undefined
Renault Triber Discount Offers in June 2023

रेनॉ ट्राइबर 62,000 रुपये तक की छूट

रेनॉ की ट्राइबर एमपीवी के बीएस6 फेज 1 मॉडल पर 62,000 रुपये तक की छूट है. इनमें कुछ चुनिंदा वेरिएंट पर 25,000 रुपये कैशबैक के साथ 12,000 रुपये तक कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. इस साल जनवरी से मार्च के दौरान निर्मित पुराने बीएस6 मॉडल पर 15,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट के साथ 25,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 12,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है. रेनॉ ट्राइबर के बीएस6 फेज 2 मॉडल पर 45,000 रुपये तक की छूट है और इसमें 15,000 रुपये तक कैशबैक है.

undefined
Renault Car Limited Period Offer

ऑफर्स सीमित समय के लिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताये गए सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं. इसके अलावा, कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर कीमत और ऑफर के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर लें.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola