Meta: फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के बीच क्रॉस ऐप मैसेजिंग को समाप्त करेगा मेटा, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

मेटा जल्द ही अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर से क्रॉस ऐप मैसेजिंग को समाप्त करने की तैयारी में है. रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है.

विज्ञापन
undefined

Meta: मेटा प्लैटफॉर्म कथित तौर पर आने वाले समय में अपनी दो सेवाओं, फेसबुक मैसेंजर और इंस्टाग्राम के बीच क्रॉस-मैसेजिंग सपोर्ट को समाप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसकी घोषणा लगभग तीन साल पहले सितंबर 2020 में की गई थी.

विज्ञापन
undefined

जो यह जानकारी सामने आई है यह टिपस्टर और सॉफ्टवेयर रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुज़ी के अनुसार है, जिन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था कि अक्टूबर के मध्य से लोग इंस्टाग्राम पर अपने फेसबुक दोस्तों के साथ चैट नहीं कर पाएंगे. अब देखने वाली बात यह है कि क्या वास्तव में ऐसा होता है या यह सिर्फ एक अफवाह है.

undefined

टिपस्टर और सॉफ्टवेयर रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुज़ी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, “#इंस्टाग्राम अक्टूबर के मध्य के बाद #फेसबुक दोस्तों के साथ चैट करने की क्षमता को हटाने पर विचार कर रहा है.

undefined

टिपस्टर और सॉफ्टवेयर रिवर्स इंजीनियर एलेसेंड्रो पलुज़ी ने इस पोस्ट के साथ, एक मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जो स्पष्ट रूप से इंस्टाग्राम से था. मैसेज में यह भी कहा गया है कि मौजूदा चैट थ्रेड केवल पढ़ने के लिए बन जाएंगे.

undefined

आपकी जानकारी के लिए बता दें मार्क जुकरबर्ग के नेतृत्व वाली मेटा ने अभी तक बदलाव वाले अफवाह के बारे में ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है लेकिन, यह कदम अगर वास्तव में उठाया गया है तो नियामक जांच के कारण हो सकता है क्योंकि, इन जैसे दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को जोड़ना वास्तव में उल्लंघन हो सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola