जंगल सफारी के लिए टाटा मोटर्स ले कर आई Sierra EV Sanctuary Edition, मिलेंगे एडवेंचर-रेडी फीचर्स

Updated:
विज्ञापन
Sierra EV Sanctuary Edition

सिएरा EV सैंक्चुअरी एडिशन (Photo: @hormazdsorabjee/X)

टाटा मोटर्स ने जंगल सफारी के लिए अपनी नई Sierra EV Sanctuary Edition कॉन्सेप्ट SUV पेश की है. यह इलेक्ट्रिक SUV जंगलों में आसानी से चलने और सफर को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई है. आइए जानते हैं इसकी खासियत.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने अपनी नई टाटा सिएरा EV Sanctuary Edition से पर्दा उठाया है. इसे खास तौर पर वाइल्डलाइफ सफारी और जंगलों की देखभाल के लिए तैयार किया गया है. यह इलेक्ट्रिक SUV पुराने डीजल सफारी गाड़ियों की जगह लेने के मकसद से बनाई गई है, ताकि जंगलों में सफर पहले से कहीं ज्यादा शांत, साफ और एनवायरनमेंट फ्रेंडली रहे. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

फॉरेस्ट रिजर्व के लिए Tata ने बनाई खास Sierra EV

अगर आपने कभी जंगल सफारी की है, तो आपने पुरानी जनरेशन की मॉडिफाइड टाटा सफारी और मारुति सुजुकी जिप्सी को जरूर देखा होगा. इन्हीं आइकॉनिक सफारी व्हीकल्स को ध्यान में रखते हुए टाटा मोटर्स ने अपनी नई Sierra EV Sanctuary Edition तैयार की है. इसे खास तौर पर फॉरेस्ट रिजर्व और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें ऑल-टेरेन टायर्स, मजबूत बुल बार, इलेक्ट्रिक विंच, 360-डिग्री कैमरा और कई एडवेंचर-रेडी एक्सेसरीज दी गई हैं.

SUV की खासियत

टाटा ने इस SUV के डिजाइन में कई दिलचस्प बदलाव किए हैं. बेहतर विजिबिलिटी के लिए कंपनी ने ट्रेडिशनल B और C पिलर्स को हटा दिया है. उनकी जगह अब एक बड़ा हाई-माउंटेड रोल केज दिया गया है. इतना ही नहीं, तीसरी रो की सीटों को स्टेडियम-स्टाइल लेआउट में रखा गया है. इससे पीछे बैठे पैसेंजर्स को भी आसपास की हरियाली और जंगली जानवरों का शानदार नजारा मिलता है. अंदर-बाहर आने-जाने को आसान बनाने के लिए स्टेप लैडर भी दिया गया है. वहीं, जीरो टेलपाइप एमिशन, सस्टेनेबल केबिन लेआउट और टाटा का एडवांस्ड 5-लिंक Ultra Glide रियर सस्पेंशन मौजूद हैं.

बैटरी, रेंज और पावर

यह कॉन्सेप्ट Sierra EV के Pure वेरिएंट पर बेस्ड है. इसमें 63 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है. यह मोटर 234 bhp की पावर और 340 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक SUV 565 km तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है.

यह भी पढ़ें: 1,948cc का इंजन, कीमत सिर्फ ₹5 लाख, क्या आपको पता है भारत की पहली SUV कार का नाम?

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola