VIRAL: बारिश में ट्रैफिक सिग्नल पर भीगते डिलीवरी ब्वॉय पर IPS का कमेंट आपका दिल जीत लेगा, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज बरसात में स्विगी का एक डिलीवरी बॉय ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ा है. वह सिग्नल ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा है. उसके पास रेनकोट नहीं है, इसलिए वह बारिश में भीग रहा है. लोग उसकी मजबूरी देख भावुक हो गए हैं, क्योंकि…

विज्ञापन

Swiggy Delivery Boy In Rain: सभी ऑनलाइन फूड पोर्टल्स मिनटों में आपके दरवाजे तक खाना पहुंचाने का दावा करते हैं. इस दावे के पीछे होती है डिलीवरी ब्वॉयज की मेहनत, त्याग और अपने काम के प्रति निष्ठा. इन्हीं की बदौलत चिलचिलाती गर्मी, कंपकंपाने वाली ठंड या तेज बरसात में भी ऑनलाइन ऑर्डर करने के कुछ ही मिनटों में खाना हम तक पहुंच जाता है. आप सोचते होंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है? आखिर आप पैसे तो इसी बात का देते हैं! लेकिन क्या आपने कभी उन डिलीवरी ब्वॉयज के बारे में कुछ सोचा है, जो हर मौसम से जूझते हुए आपकी हर फरमाइश पूरी करते हैं? कम से कम समय में खाना पहुंचाने की होड़ में ये डिलीवरी ब्वॉयज कई बार अपनी जिंदगी दांव पर लगा देते हैं. तब कहीं जाकर वे ग्राहकों से 5 स्टार रेटिंग पाते हैं. सोशल मीडिया पर एक डिलीवरी ब्वॉय का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको यह सोचकर भावुक कर देगा कि पैसे कमाने के लिए ये डिलीवरी ब्वॉयज कितनी दुश्वारियां झेलते हैं. एक आइपीएस अधिकारी ने यह वीडियो शेयर कर बहुत अच्छी बात कही है.

विज्ञापन
बारिश में भीगता डिलीवरी ब्वॉय

इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि तेज बरसात में स्विगी का एक डिलीवरी बॉय ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ा है. वह सिग्नल ग्रीन लाइट होने का इंतजार कर रहा है. उसके पास रेनकोट नहीं है, इसलिए वह बारिश में भीग रहा है. लोग उसकी मजबूरी देख भावुक हो गए हैं, क्योंकि आमतौर पर अधिकतर बाइक सवार बारिश से बचने के लिए किसी पेड़, पुल आदि के नीचे रुक ही जाते हैं.

Also Read: VIRAL: कार की नंबर प्लेट पर 4141 को कुछ ऐसा बना दिया, पुलिस ने ट्वीट किया- पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा करोड़ों स्टार्स भी कम हैं

ट्विटर पर यह वीडियो आईपीएस अधिकारी @ipskabra ने शेयर किया है. वीडियो के साथ में उन्होंने लिखा है- बदकिस्मती से @Swiggy में सिर्फ 5 Stars ही दे सकते हैं. ऐसे कर्तव्यनिष्ठ और मेहनतकश कर्मचारी के लिए करोड़ों भी कम हैं. अब तक इस वीडियो को 7 लाख 17 हजार से अधिक व्यूज और 48 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ कई अन्य यूजर्स अपनी-अपनी तरह से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, डिलीवरी ब्वॉय की बाइक पर हेलमेट टंगा नजर आ रहा है, जिसे उसने नहीं पहना है. इस पर अन्य यूजर्स की तरह एक पूर्व आईपीएस @ipsvijrk ने भी टिप्पणी की है. उन्होंने कमेंट किया है- हेलमेट लगा लेते ये जनाब तो और भी अच्छा होता. एक स्टार कम कर दें प्लीज.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola