WWW 31st Birthday: इंटरनेट लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, WWW बनानेवाले ने दुनिया को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
WWW 31st Birthday: इंटरनेट लड़कियों और महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं, WWW बनानेवाले ने दुनिया को दी चेतावनी

Sir Tim Berners Lee’s Open Letter on WWW Birthday: www यानी वर्ल्ड वाइड वेब (world wide web) आज 31 साल का हो गया है. इस मौके पर वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक ने ऑनलाइन एब्यूज (online abuse, इंटरनेट के दुरुपयोग) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI, एआई) के खतरे को लेकर चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Sir Tim Berners Lee’s Open Letter on WWW Birthday: www यानी वर्ल्ड वाइड वेब (world wide web) आज 31 साल का हो गया है. जी हां, हर साल 12 मार्च को ‘डबल्यूडबल्यूडबल्यू’ का जन्मदिवस मनाया जाता है, क्योंकि 12 मार्च 1989 को ही सर टिम बर्नर्स ली (Tim Berners Lee) ने अपने बॉस को एक प्रपोजल दिया था, जिसका नाम इंफॉरमेशन मैनेजमेंट: अ प्रपोजल (information management : a proposal).

‘डबल्यूडबल्यूडबल्यू’ के 31 साल पूरे होन के इस मौके पर वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक ने ऑनलाइन एब्यूज (online abuse, इंटरनेट के दुरुपयोग) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI, एआई) के खतरे को लेकर चेतावनी दी है.

सर टिम बर्नर्स ली ने वेब के दुरुपयोग को लेकर एक खुला खत लिखा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ ऑनलाइन एब्यूज और भेदभाव को लेकर पूरी दुनिया को चेतावनी दी है. उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि महिलाओं, लड़कियों और समलैंगिक समुदाय को ऑनलाइन तमाम तरह की धमकियां मिलती हैं जिसमें एआई का पूरा हाथ है.

सभी महिला और पुरुषों के इस मुद्दे पर सोचना चाहिए. लैंगिक समानता और महिला अधिकार एक बेहतर समाज के लिए जरूरी हैं. इसके अलावा उन्होंने एक आंकड़ा भी शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में इंटरनेट के प्रयोग में महिला और पुरुषों के बीच कितना अंतर है.

कहते हैं आंकड़े

वर्ल्ड वाइड वेब फाउंडेशन (worldwide web foundation) के आंकड़ों के अनुसार, इंटरनेट के उपयोग में महिलाएं काफी पीछे हैं. फाउंडेशन ने दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़े साझा किये हैं. जिसके अनुसार महिलाओं और पुरुषों में यूज गैप की जानकारी साझा की गई है. इस रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण एशिया में 18% महिलाएं ही इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं. वहीं दक्षिण पूर्व एशिया में 60%, पूर्वी एशिया में 83% और मध्य एशिया 57% महिलाएं ही इंटरनेट का प्रयोग करती हैं. इन इलाकों में महिलाओं से ज्यादा पुरुष इंटरनेट का प्रयोग करते हैं.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola