ePaper

Samsung करेगी कनेक्टेड कार की दुनिया में एंट्री, ये है कंपनी का बड़ा दांव

Updated at : 13 Feb 2022 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Samsung करेगी कनेक्टेड कार की दुनिया में एंट्री, ये है कंपनी का बड़ा दांव

Samsung Harman Apostera Deal: सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अब कनेक्टेड कार की दुनिया में एंट्री करनेवाली है. इस तकनीक का विस्तार कंपनी जर्मनी में करेगी.

विज्ञापन

Samsung ने कनेक्टेड कार की दुनिया में एंट्री करने के लिए बड़ा प्लान कर रही है. इसके लिए सैमसंग हरमन ने एपोस्टेरा से एक डील की है. इससे हरमन के कनेक्टेड कार सॉल्यूशन को और मजबूत मिलेगी, जो ई-सिम कनेक्टिविटी AVR जैसे कई कनेक्टेड कार सॉल्यूशन उपलब्ध कराता है.

जर्मनी में डेवलप होगी तकनीक

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स अब कनेक्टेड कार की दुनिया में एंट्री करनेवाली है. इस तकनीक का विस्तार कंपनी जर्मनी में करेगी. सैमसंग ने बताया है कि उसकी सहायक कंपनी हरमन इंटरनेशनल ने जर्मन ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर फर्म एपोस्टेरा में हिस्सेदारी खरीदी है. यह डील कनेक्टेड कार सॉल्यूशन प्रदाता हरमन के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को और मजबूत करने में मदद करेगी.

Also Read: Samsung लायी स्मार्टफोन्स की नयी Galaxy S22 सीरीज, मिलेंगे एक से बढ़कर एक फीचर्स
कनेक्टेड कार सॉल्यूशन क्या है?

आपको बता दें कि कनेक्टेड कार तकनीक में आप इंटरनेट की मदद से अपने स्मार्टफोन को कार के साथ कनेक्ट कर सकते हैं. कनेक्टेड कार के कई फीचर्स को कार के बाहर से भी ऐक्सेस किया जा सकता है. कनेक्टेड कार्स में फीचर्स को वॉइस कमांड से भी ऐक्सेस किया जा सकता है. इसमें आपको ई-सिम कनेक्टिविटी, AVR (Augmented Vehicular Reality) जैसे कई कई फीचर्स मिलते हैं.

कम होगी डिजिटल और फिजिकल दुनिया की दूरी

सैमसंग ने इस डील पर कहा, हमें उम्मीद है कि हरमन के डिजिटल कॉकपिट प्रोडक्ट अपोस्टेरा के एक साथ मिलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में भौतिक और डिजिटल दुनिया के बीच की खाई को कम करेंगे. हरमन ऑटोमोटिव ग्रेड सॉल्यूशन उपभोक्ताओं को नयी-नयी टेक्नोलॉजी कनेक्टेड कार फीचर्स उपलब्ध कराता है.

Also Read: Metaverse में परफॉर्म करके Daler Mehndi ने रचा इतिहास, बने ऐसा करनेवाले पहले भारतीय गायक

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola