Samsung Galaxy S10 Lite का नया वेरिएंट लाॅन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Feb 2020 5:42 PM
सैमसंग Galaxy S10 Lite के नये वेरियंट को 512GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है
Samsung Galaxy S10 Lite 512GB variant Launch: सैमसंग ने पिछले दिनों अपने दमदार स्मार्टफोन Galaxy S10 Lite का किफायती वेरिएंट लांच किया था. इस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है. कंपनी ने अब Samsung Galaxy S10 Lite को हायर वेरिएंट के साथ लांच किया है.
सैमसंग Galaxy S10 Lite के नये वेरियंट को 512GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है और इसकी कीमत 44,999 रुपये है. Galaxy S10 Lite के नये वेरिएंट में 8GB की रैम और 512GB का स्टोरेज दिया गया है, जो बेहतरीन मल्टी-टॉस्किंग एक्सपीरिएंस के साथ जबरदस्त स्टोरेज देता है. यह स्मार्टफोन प्रिज्म वाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लैक कलर ऑप्शंस में मिलेगा.
सैमसंग के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और ऑडियो के लिए USB Type C दिया गया है. फोन में गेम बूस्टर और परफॉर्मेंस मॉनिटर भी दिया गया है, जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है.
सैमसंग गैलेक्सी एस 10 लाइट स्मार्टफोन सभी रिटेल स्टोर्स, सैमसंग ई-शॉप, सैमसंग ओपेरा हाउस और प्रमुख ऑनलाइन पोर्टल्स पर 1 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. सैमसंग गैलेक्सी का यह नया फोन खरीदते समय पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कराने पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा.
Samsung Galaxy S10 Lite के फीचर्स
6.7 इंच का फुल HD+ सुपर एमोलेड इंफीनिटी O डिस्प्ले
1080X2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन
OneUI 2.0 के साथ Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम सपोर्ट
ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
1TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज
रियर में 48+12+5 MP ट्रिपल कैमरा सेटअप
फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट4,500 mAh की बैटरी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










