Samsung Galaxy M21 लॉन्च : तीन रियर कैमरे और 6000mAh बैटरी के अलावा ये खूबियां हैं खास

Updated:
विज्ञापन
Samsung Galaxy M21 लॉन्च : तीन रियर कैमरे और 6000mAh बैटरी के अलावा ये खूबियां हैं खास

Samsung Galaxy M21 Launch: सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी एम सीरीज (Galaxy M Series) का लेटेस्ट हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एम21 (Samsung Galaxy M21) को भारत में लॉन्च कर दिया है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy M21 Launch: सैमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी एम सीरीज (Galaxy M Series) का लेटेस्ट हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एम21 (Samsung Galaxy M21) को भारत में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम20 के अपग्रेड के तौर पर आया है.

सैमसंग गैलेक्सी एम21 की कीमत भारत में 12,999 रुपये से शुरू होती है. यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है. सैमसंग के इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है. इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है. दोनों मॉडल मिडनाइट ब्लू और रेवेन ब्लैक रंग में आयेंगे.

सैमसंग गैलेक्सी एम21 तीन रियर कैमरे के साथ आता है और यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलता है. स्मार्टफोन ग्रेडिएंट बैक फिनिश से लैस है और इसमें कंपनी ने इनफिनिटी यू डिस्प्ले दिया है. अमेजन की लिस्टिंग के मुताबिक, इसकी बिक्री 23 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

Samsung Galaxy M21 के फीचर्स

डिस्प्ले – 6.40 इंच

रिजॉल्यूशन – 2340 पिक्सल

प्रोसेसर – सैमसंग एक्सीनॉस 9611

फ्रंट कैमरा – 20 मेगापिक्सल

रियर कैमरा – 48+8+5 मेगापिक्सल

रैम – 4 & 6 जीबी

स्टोरेज – 64 & 128 जीबी

ओएस – एंड्रॉयड

बैटरी – 6000 एमएएच

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola