Royal Enfield की बिक्री ने पकड़ी रफ्तार, जून में बेच डालीं 1 लाख से ज्यादा बाइक्स, 27% की बढ़त

Updated:
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350

Royal Enfield Meteor 350 / Image: Royal Enfield

जून 2026 में Royal Enfield की बिक्री 1 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. घरेलू बाजार में शानदार डिमांड के दम पर कंपनी ने 27% की ग्रोथ दर्ज की, जबकि एक्सपोर्ट में गिरावट रही.

विज्ञापन

Royal Enfield की बाइक्स की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है. एक तरफ कंपनी ने बिक्री के मामले में बढ़िया परफॉर्म करते हुए 1.14 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिलें बेचीं, तो दूसरी तरफ उसकी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 भी ग्राहकों तक पहुंचनी शुरू हो गई. यानी कंपनी अब सिर्फ अपनी पेट्रोल बाइक्स की मजबूत बिक्री ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी नई शुरुआत कर चुकी है.

जून में 1.14 लाख से ज्यादा बाइक्स की बिक्री

Royal Enfield ने जून 2026 में कुल 1,14,032 बाइक्स की बिक्री दर्ज की है. यह पिछले साल जून के 89,540 यूनिट्स के मुकाबले 27% ज्यादा है. इस बढ़िया सेल्स परफॉर्मेंस में सबसे बड़ा योगदान घरेलू बाजार का रहा, जहां कंपनी की बाइक्स की डिमांड लगातार मजबूत बनी हुई है.

भारत में 34% बढ़ी बिक्री

जून 2026 में कंपनी ने भारत में 1,02,930 मोटरसाइकिलें बेचीं, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 76,957 यूनिट्स था. यानी घरेलू बिक्री में 34% की बढ़ोतरी दर्ज की गई. Royal Enfield की अलग-अलग मोटरसाइकिलों को ग्राहकों का लगातार अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे कंपनी की बिक्री मजबूत बनी हुई है.

विदेशों में बिक्री घटी

घरेलू बाजार में बढ़िया प्रदर्शन के बावजूद कंपनी के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली. जून 2026 में Royal Enfield ने 11,102 मोटरसाइकिलों का एक्सपोर्ट किया, जबकि जून 2025 में यह संख्या 12,583 यूनिट्स थी. यानी विदेशी बाजारों में बिक्री 12% कम रही.

वित्त वर्ष की शुरुआत भी रही दमदार

वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत भी कंपनी के लिए अच्छी रही है. अप्रैल से जून के बीच Royal Enfield ने कुल 3,30,427 मोटरसाइकिलों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है. इस दौरान घरेलू बिक्री 32 फीसदी बढ़कर 3,01,174 यूनिट्स पहुंच गई. वहीं, एक्सपोर्ट 20% घटकर 29,253 यूनिट्स रह गया.

Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू

जून महीने की सबसे बड़ी उपलब्धियों में Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 की डिलीवरी शुरू होना भी शामिल है. फिलहाल इसकी डिलीवरी बेंगलुरु से शुरू की गई है और कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे शहरों तक पहुंचाएगी. Flying Flea C6 के लिए Royal Enfield ने अलग सर्विस और बिक्री व्यवस्था भी तैयार की है. इसमें हब-एंड-स्पोक सर्विस नेटवर्क, शॉप-इन-शॉप रिटेल आउटलेट्स और 24×7 रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर ओनरशिप अनुभव मिल सके.

यह भी पढ़ें: Guerrilla, Hunter, Meteor या Classic? जानिए Royal Enfield की कौन-सी बाइक है वैल्यू फॉर मनी

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola