ePaper

JIO Offer: जियो दे रही है 100GB फ्री मोबाइल डेटा, जानिए कैसे मिलेगा यह ऑफर

Updated at : 17 Jul 2022 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
JIO Offer: जियो दे रही है 100GB फ्री मोबाइल डेटा, जानिए कैसे मिलेगा यह ऑफर

JIO Offer: मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आयी है. इसके तहत 365 दिन के लिए वैधता के साथ 1500 रुपये के मूल्य का 100 जीबी डेटा मुफ्त में पाने का मौका है. क्या है यह जियो ऑफर, आइए जानें-

विज्ञापन

Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया ऑफर निकाला है, जिसके जरिये वह 100 GB मोबाइल डेटा फ्री में दे रही है. यह ऑफर एचपी के नये लैपटॉप (Jio HP Laptop Offer) के चुनिंदा मॉडल की खरीद पर मिल सकेगा. जियो इस ऑफर से ग्राहकों को 1500 रुपये तक की कीमत वाले 100 GB डेटा को फ्री दे रही है. इस ऑफर का नाम ‘एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप’ रखा गया है.

JIO का HP Smart Sim Laptop ऑफर क्या है?

रिलायंस जियो की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जो ग्राहक HP के 4G LTE नेटवर्क कनेक्टिविटी वाले लैपटॉप खरीदेंगे, सिर्फ उन्हें 100 GB फ्री डेटा मिलेगा. कंपनी इस ऑफर के लिए ग्राहकों को एक सिम देगी जिसके जरिये, वह इस ऑफर का लाभ उठा सकेंगे. इस फ्री डेटा की वैलिडिटी एक साल की होगी. जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर अपनी तरह का पहला स्मार्ट एलटीई लैपटॉप ऑफर है, जो ग्राहकों को एचपी स्मार्ट सिम के साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के 100 जीबी डेटा के साथ जियो डिजिटल लाइफ का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है.

Also Read: JIO का धमाका! Free मिल रहा NETFLIX, Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, यहां जानें डिटेल
ऑफर के क्या हैं फायदे?

यह ऑफर चुनिंदा एचपी लैपटॉप के नये ग्राहकों के लिए लागू है. नये एचपी एलटीई लैपटॉप के साथ नये जियो सिम की सदस्यता लेने पर 365 दिनों के लिए (1500 रुपये मूल्य का) 100 जीबी डेटा बिना किसी अतिरिक्त कीमत चुकाये मिलता है. यह चुनिंदा HP लैपटॉप मॉडल HP 14ef1003tu और HP 14ef1002tu की रिलांयस डिजिटल से खरीद पर वैध है. जियो एचपी स्मार्ट सिम लैपटॉप ऑफर का लाभ रिलायंस डिजिटल स्टोर्स पर खरीदे गए एचपी स्मार्ट लैपटॉप या रिलांयसडिजिटल.इन या JioMart.com के माध्यम से ऑनलाइन लिया जा सकता है.

कहां मिलेगा ऑफर?

इस डिवाइस की खरीद पर ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक नया जियो सिम प्राप्त कर सकते हैं. इसमें 1500 के मूल्य के लिए 100 जीबी मुफ्त डेटा मिलता है. एक बार 100 जीबी डेटा समाप्त हो जाने के बाद, शेष वैध अवधि में इंटरनेट की गति 64 केबीपीएस मिलेगी. अथवा उपयोगकर्ता अतिरिक्त हाई स्पीड 4G डेटा के लिए MyJio या Jio.com से उपलब्ध डेटा पैक / प्लान के साथ रीचार्ज कर सकते हैं और उच्च गति का आनंद लेना जारी रख सकते हैं. इसे आप ऑनलाइन reliancedigital.in और JioMart.com और ऑफलाइन रिलायंस डिजिटल स्टोर पर आवश्यक दस्तावेज देकर प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola