ePaper

Realme 10 Pro Plus और 10 Pro 5G लॉन्च होने को तैयार, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Updated at : 08 Dec 2022 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
Realme 10 Pro Plus और 10 Pro 5G लॉन्च होने को तैयार, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

Realme आने वाले कुछ ही समय के अंदर भारत में अपने दो नये स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. इनमें 10 Pro Plus और 10 Pro 5G शामिल है. चलिए इस दोनों ही स्मार्टफोन्स के संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Realme 10 Pro Series Launch: रियलमी आने वाले कुछ ही समय के अंदर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दो नये प्रोडक्ट्स पेश करने वाली है. इन स्मार्टफोन्स की बात करें तो इनमें 10 Pro Plus और 10 Pro 5G शामिल है. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को आज भारत में दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाने वाला है. रिपोर्ट्स की अगर माने तो ये दोनों ही स्मार्टफोन्स बजट सेगमेंट की स्मार्टफोन है. अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो आपको कुछ देर और इंतजार करना होगा. इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के YouTube चैनल पर लाइव प्रसारित भी किया जा रहा है. चलिए इस स्मार्टफोनके संभावित कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

Realme 10 Pro Series Expected Features

फीचर्स की लिस्ट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक कर्व्ड डिस्प्ले, 108MP प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट, 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज, 5,000mAh बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. लॉन्च होने के बाद इसके बाकी सभी फीचर्स की जानकारी दी जा सकेगी.

Realme 10 Pro Series Expected Price

रिपोर्ट्स की अगर माने तो इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये के बीच हो सकती है. इस स्मार्टफोन के कीमत से जुड़ी जानकारी भी हम इसके लॉन्च होने के बाद ही दे सकेंगे.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola