न्यू लॉन्च Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लाना चाहते हैं घर? जानें मंथली EMI का हिसाब-किताब

Updated:
विज्ञापन

Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर EMI गाइड (Pic: Ather Energy)

एथर एनर्जी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क लॉन्च कर दिया है. अगर आप इसे खरीदने की सोच रहे हैं, तो जानें विभिन्न वेरिएंट्स के लिए हर महीने कितनी EMI देनी होगी. यह पूरी जानकारी आपके बजट बनाने में मदद करेगी.

विज्ञापन

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एथर कोनार्क लॉन्च किया है. एथर रिज्टा की शानदार सफलता के बाद अब कंपनी एथर कोनार्क के जरिए मार्केट में अपनी हिस्सेदारी और बढ़ाना चाहती है. तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध एथर कोनार्क की शुरुआती कीमत 99,999 रुपये से लेकर 1.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में वेरिएंट के हिसाब से 2.1 kWh से 3.5 kWh तक के बैटरी पैक दिए गए हैं. अगर आप एथर कोनार्क खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यहां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की संभावित मंथली EMI की पूरी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन

Ather Konarc: हर महीने कितनी EMI देनी होगी

एथर कोनार्क की मंथली EMI की गिनती के लिए हमने इसके तीनों वेरिएंट्स को शामिल किया है, जिनकी कीमतों का ऐलान हो चुका है. ये वेरिएंट्स S 2.1 kWh, S 2.7 kWh और S 3.5 kWh हैं. लोन की राशि को एक्स-शोरूम कीमत का 100% माना गया है, जबकि ब्याज दर 9.5% रखी गई है. लोन चुकाने की अवधि 24 महीने तय की गई है.

मॉडल और वेरिएंटलोन (100% एक्स-शोरूम कीमत)ब्याज दरलोन अवधिमंथली EMI
Ather Konarc S 2.1 kWh₹99,9999.5%24 महीने₹4,591
Ather Konarc S 2.7 kWh₹1.22 लाख9.5%24 महीने₹5,602
Ather Konarc S 3.5 kWh₹1.45 लाख9.5%24 महीने₹6,658

इस हिसाब से एथर कोनार्क के लिए वेरिएंट के आधार पर हर महीने 4,591 रुपये से लेकर 6,658 रुपये तक की EMI देनी होगी. इसके S 2.7 kWh वेरिएंट की मंथली EMI 5,602 रुपये बैठती है.

ये भी पढ़ें: Ather Konarc के 3 वेरिएंट में कौन सा खरीदें? 99,999 रुपये से शुरू कीमत, जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

EMI से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान 

हालांकि, खरीदारों को यह ध्यान रखना होगा कि हर महीने की EMI कई बातों पर निर्भर करती है. इसमें चुना गया वेरिएंट, मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट, ली गई लोन राशि, डाउन पेमेंट, ब्याज दर और लोन चुकाने का समय जैसे कई कारण शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बैठते ही अनलॉक होगा स्कूटर, पैर से खुलेगा बूट... ₹99,999 वाले Ather Konarc में और क्या-क्या है खास?

Ather Konarc: रेंज और फीचर्स 

Ather Konarc के तीनों वेरिएंट S 100, S 125 और S 161 में बैटरी और पावर के हिसाब से फर्क देखने को मिलता है. S 100 में 2.1kWh की बैटरी दी गई है, जो 4kW की पावर और 16Nm का टॉर्क जनरेट करती है. वहीं, S 125 में 2.7kWh और S 161 में 3.5kWh की बैटरी मिलती है. दोनों मॉडल 4.7kW की पावर और 16Nm का टॉर्क देते हैं. खास बात यह है कि तीनों की टॉप स्पीड 70kmph तक सीमित है. रेंज की बात करें तो S 100 की TrueRange 80km, S 125 की 100km और S 161 की 130km बताई गई है. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola