PhonePe पर मनी ट्रांसफर करने के लिए नहीं देने होंगे पैसे, कंपनी ने कही यह बात

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2021 1:48 PM

विज्ञापन

भारत के टॉप डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म्स (digital payment platform) में से एक फोनपे (PhonePe) ने UPI मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन, ऑनलाइन पेमेंट को लेकर प्रोसेसिंग फीस पर अपनी स्थिति स्पष्ट की है.

विज्ञापन

Phonepe यूजर्स के लिए राहत की खबर है. टॉप डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म के बारे में ऐसी खबरें थीं कि यह यूजर्स से यूपीआई मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन और ऑनलाइन पेमेंट करने पर चार्ज वसूलेगा.

अब कंपनी की ओर से स्थिति साफ करते हुए कहा गया है कि यूजर्स से यूपीआई मनी ट्रांसफर, ऑफलाइन और ऑनलाइन पेमेंट करने पर किसी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा. कंपनी का कहना है कि फोनपे की ये सेवाएं यूजर्स के लिए पूरी तरह से मुफ्त हैं और आगे भी इनपर किसी तरह का शुल्क नहीं लेगा.

Also Read: PhonePe पर आया नया फीचर, मिली वॉलेट ऑटो टॉप-अप करने की सुविधा, जानिए कैसे

फोनपे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कंपनी कुछ चुनिंदा यूजर्स से प्रयोग के तौर पर 51 से 100 रुपये तक के रीचार्ज पर 1 रुपये और 100 रुपये से ज्यादा के रीचार्ज पर 2 रुपये की प्रोसेसिंग फीस ले रही है. वहीं, 50 रुपये से कम कीमत वाले रीचार्ज पर यूजर्स को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा.

Also Read: Paytm, Amazon और Mobikwik की यह सर्विस महीने के आखिरी दिनों में नहीं होने देगी पैसों की किल्लत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola