OnePlus Nord CE 3 Lite vs Nord CE 2 : 25 हजार से सस्ता बेहतर 5G स्मार्टफोन कौन ?

OnePlus ने Nord CE 3 Lite 5G फोन को हाल ही में लॉन्च किया है. यह OnePlus Nord CE 2 Lite 5G मॉडल का अपग्रेड वर्जन है. वहीं, OnePlus Nord CE 2 5G भी इसी कंपनी का दमदार हैंडसेट है, जो तगड़े फीचर्स के साथ लगभग इसी प्राइस रेंज में आता है. अगर आप 25 हजार के बजट में दमदार 5जी फोन की तलाश में हैं, तो…
OnePlus Nord CE 3 Lite vs OnePlus Nord CE 2 5G : वनप्लस ने Nord CE 3 Lite 5G स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया है. यह हैंडसेट OnePlus का ही Nord CE 2 Lite 5G मॉडल का अपग्रेड वर्जन है. यह फोन 6.72 इंच डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आया है. फोन में स्नैपड्रैगन 695 5G प्रॉसेसर का सपोर्ट दिया गया है. फोन की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है. वहीं, OnePlus Nord CE 2 5G भी इसी कंपनी का दमदार हैंडसेट है, जो तगड़े फीचर्स के साथ लगभग इसी प्राइस रेंज में आता है. अगर आप 25 हजार के बजट में दमदार 5जी फोन की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल सही फैसला लेने में आपकी मदद कर सकता है.
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price and Availability
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है. OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है. इसे भी अमेजन और वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
Also Read: OnePlus Nord 3 5G: 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस का नया फोन कैसा है?
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Features
OnePlus के लेटेस्ट 5G फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 1,800 x 2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है. डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है. डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और 240Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है. डिस्प्ले के साथ गोरिल्ला ग्लास का सपोर्ट है. इसमें Snapdragon 695 5G प्रॉसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है. रैम को 16 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. यह फोन एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 पर काम करता है.
OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Camera, Battery & Connectivity
वनप्लस के नये फोन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. फोन में प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का मिलता है. सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के साथ 5,000mAh बैटरी और 67 वॉट की SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट मिलता है.
Also Read: OnePlus का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हुआ और सस्ता! जानिए नयी कीमत
OnePlus Nord CE 2 5G Specifications & Features
OnePlus Nord CE 2 5G में 6.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और रिफ्रेश रेट 90Hz है. डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सर्टिफिकेशन मिला है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है. ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए, तो OnePlus Nord CE 2 एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड OxygenOS 11 पर काम करता है. OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रॉसेसर, ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G68 GPU, 8 जीबी तक रैम LPDDR4X और 128 जीबी की स्टोरेज है.
OnePlus Nord CE 2 5G Price and other details
OnePlus Nord CE 2 5G में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है. दोनों लेंस के साथ इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर मिलेगा. सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 कैमरा दिया गया है. OnePlus Nord CE 2 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और A-GPS के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक है. फोन में टाईप-सी पोर्ट है. इसमें 4500mAh की बैटरी है, जिसके साथ 65W SuperVOOC की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है. फोन का वजन 173 ग्राम है. OnePlus Nord CE 2 के 6GB+128GB की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+128GB की कीमत 24,999 रुपये है. यह हैंडसेट भी आपको अमेजन और वनप्लस की साइट पर मिल जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










