OnePlus Nord 3 5G: 16 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस का नया फोन कैसा है?

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Jul 2023 10:20 AM

विज्ञापन

नॉर्ड सीरीज वनप्लस की मिडरेंज सीरीज है. OnePlus Nord 3 को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रॉसेसर, 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

विज्ञापन

OnePlus ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 भारत में हाल ही में लॉन्च किया है. इसके साथ ही कंपनी ने किफायती कीतम पर OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Buds 2r को भी भारतीय बजार में उतारा है. हम बात करेंगे OnePlus Nord 3 की. नॉर्ड सीरीज वनप्लस की मिडरेंज सीरीज है. OnePlus Nord 3 को मीडियाटेक Dimensity 9000 प्रॉसेसर, 16 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

OnePlus Nord 3 Features & Specifications

  • OnePlus Nord 3 5G Smartphone

  • Display – 6.74 inch

  • Resolution – 1240×2772

  • Processor – Octa-core MediaTek Dimensity 9000

  • Rear Camera – 50MP + 8MP + 2MP

  • RAM – 16GB

  • Storage – 256GB

  • OS – Android

  • Battery – 5000mAh

6.74 इंच के Super Fluid AMOLED डिस्प्ले के साथ आये OnePlus Nord 3 में 120Hz का रिफ्रेश रेट्स डिस्प्ले की सुविधा देगा. इसका शानदार स्क्रीन टू बॉडी रेशियो (93.5 प्रतिशत) इसके डिस्प्ले को और आकर्षक बनाता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 9000 SoC चिपसेट के साथ 16GB LPDDR5X की रैम और 256GB UFS3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी. यह OxygenOS 13.1 पर काम करेगा.

OnePlus Nord 3 Battery & Camera

OnePlus Nord 3 – बैटरी और कैमरा

OnePlus Nord 3 में 5000mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही, 80W का SuperVOOC फास्ट चार्जर भी दिया गया है. कैमरा सेटअप की बात करें तो, इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा Sony IMX890 सेंसर के साथ 50MP का दिया गया है, वहीं IMX355 wide-angle लेंस के साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया है.

OnePlus Nord 3 Price

OnePlus Nord 3 को दो वेरिएंट में उतारा गया है. पहला वेरिएंट 8GB LPDDR5X RAM व 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 33,999 रुपये है. वहीं, दूसरे वेरिएंट में 16GB LPDDR5X RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी. इसकी कीमत 37,999 रुपये है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola