24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ रहा OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन, मिलेगी रॉकेट की स्पीड

Updated:
विज्ञापन
24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ रहा OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन, मिलेगी रॉकेट की स्पीड

OnePlus ने अपने नये हैंडसेट Ace 2 Pro को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है. कंपनी ने बताया है कि इस फोन में 24 जीबी की दमदार रैम दिया जाएगा. इसके साथ ही, वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 1 टीबी की स्टोरेज भी मिलेगी. इन फीचर्स के साथ वनप्लस का यह फोन बहुत फास्ट और दमदार होगा.

विज्ञापन

OnePlus का नया स्मार्टफोन Ace 2 Pro जल्द ही लॉन्च होने जा रहा है. खबरों की मानें, तो धमाकेदार फीचर्स से लैस यह हैंडसेट 16 अगस्त को चीन में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि इस बारे में आधिकारिक जानकारी आनी अभी बाकी है.

OnePlus ने अपने नये हैंडसेट Ace 2 Pro को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है. कंपनी ने बताया है कि इस फोन में 24 जीबी की दमदार रैम दिया जाएगा. इसके साथ ही, वनप्लस के इस स्मार्टफोन में 1 टीबी की स्टोरेज भी मिलेगी. इन फीचर्स के साथ वनप्लस का यह फोन बहुत फास्ट और दमदार होगा.

Also Read: OnePlus फोन के डिस्प्ले पर अब मिलेगी लाइफटाइम वारंटी, जानिए कंपनी ने आखिर क्यों लिया यह फैसला

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रॉसेसर से होगा लैस

OnePlus Ace 2 Pro के बारे में कुछ लीक्स भी सामने आये हैं. इनके मुताबिक, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और बायोनिक वाइब्रेशन सेंसर मोटर दिया जा सकता है. इसके साथ ही, फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC प्रॉसेसर दिया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इस फोन की रैम चिप SK Hynix द्वारा बनायी गई है और यह 54 ऐप्स काे एक्टिव रखती है. यही नहीं, इस दमदार चिप के दम पर यह फोन 41 ऐप्स को 72 घंटों तक बैकग्राउंड में चलाने में सक्षम है.

बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए एक्स-ऐक्सिस लीनियर मोटर

OnePlus Ace 2 Pro के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि 24 जीबी रैम के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन होगा. वनप्लस एेस 2 प्रो में बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए एक्स-ऐक्सिस लीनियर मोटर दिया जा सकता है. इसके साथ ही, इसमें बायोनिक वाइब्रेटिंग मोटर भी मिलेगा.

इसके अलावा, वनप्लस के इस हैंडसेट में एक अल्ट्रा थिन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है. फोन में सेल्फी कैमरा 16 मेगा पिक्सल का और 50 मेगा पिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है.

Also Read: OnePlus Nord CE 3 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, यहां मिल रहे जबरदस्त डील्स, पाएं कीमत और स्पेक्स की जानकारी

6.74 इंच का OLED डिस्प्ले

OnePlus Ace 2 Pro की अन्य के बारे में बात करें, तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स दिये जा सकते हैं. वनप्लस के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में 6.74 इंच का OLED (1240×2772 पिक्सल) डिस्प्ले दिये जाने की उम्मीद है. सेल्फी के लिए इस फोन में पंच होल कटआउट मिल सकता है. यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC से लैस होगा. फोन को पावर देने के लिए कंवनी इसमें 150W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दे सकती है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola