Ola Electric की नयी कार का टीजर देखा आपने?

Ola Electric Car: ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार सेडान होगी. इसमें दोनों तरफ एलईडी हेडलैंप, आगे और पीछे के साइड LED स्ट्रिप मिलेगी. यह फ्यूचरिस्टिक कार ओआरवीएम में लगे कैमरे के साथ आ सकती है. टीजर देखकर यह भी पता चलता है कि…
Ola Electric Car New Teaser: इलेक्ट्रिक वाहन बनानेवाली कंपनी Ola ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी किया है. साल 2024 में लॉन्च की जानेवाली इस ईवी को लेकर कंपनी द्वारा शेयर किये गए टीजर में गाड़ी की कुछ डीटेल्स सामने आयी हैं. जैसा कि टीजर में देखा गया है, ओला की पहली इलेक्ट्रिक कार सेडान होगी. इसमें दोनों तरफ एलईडी हेडलैंप, आगे और पीछे के साइड LED स्ट्रिप मिलेगी. यह फ्यूचरिस्टिक कार ओआरवीएम में लगे कैमरे के साथ आ सकती है. टीजर देखकर यह भी पता चलता है कि ओला की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार में हेक्सागोन के आकार वाली स्टीयरिंग व्हील, बड़ा-सा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे शानदार फीचर्स के साथ आयेगी. ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air पेश किया है. इसके बाद ब्रांड ने अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार का टीजर जारी कर दिया है. इस टीजर में नयी कार का फ्रंट लुक और अलग डिजाइन की स्टीयरिंग व्हील नजर आ रही है. यही नहीं, इस इलेक्ट्रिक कार में कई और शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
Electric vehicle maker Ola has released the teaser of its first electric car. Some details of the vehicle have been revealed in the teaser shared by the company regarding this EV to be launched in the year 2024. As seen in the teaser, Ola’s first electric car will be a sedan. It will get LED headlamps on both sides, front and rear side LED strips. This futuristic car can come with a camera installed in the ORVM. The teaser also reveals that the upcoming electric car from Ola will come with great features like a hexagon-shaped steering wheel, large touchscreen infotainment system, fully-digital instrument console. Ola Electric has recently introduced its affordable electric scooter S1 Air in the Indian market. After this the brand has released the teaser of its upcoming electric car. In this teaser, the front look of the new car and the steering wheel of a different design are seen. Not only this, many more great features are expected to be found in this electric car.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए