ePaper

Nissan Magnite Red Edition हुआ लॉन्च, ऑनगोइंग मॉडल से कितनी अलग होगी यह कार

Updated at : 14 Jul 2022 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
Nissan Magnite Red Edition हुआ लॉन्च, ऑनगोइंग मॉडल से कितनी अलग होगी यह कार

Nissan ने अपने Magnite के Red Edition को भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस कार की शुरूआती कीमत 7,86,500 रुपये रखी है.

विज्ञापन

Nissan Magnite Red Edition Launched In India: जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Nissan ने इंडियन मार्केट में नयी कार लॉन्च की है. निसान ने अपने Magnite के Red एडिशन को भारत में लॉन्च कर दिया है. इस कार को कंपनी ने 7,86,500 रुपये की शुरूआती कीमत में लॉन्च किया है. Nissan की Magnite एक कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट की कार है. इस स्टोरी में हम इस कार से जुड़ी सारी चीजें आपको बताने वाले हैं.

Nissan Magnite Red Edition Engine

Nissan Magnite के Red Edition को कंपनी ने 3 इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें आपको 1.0L नॉन टर्बो इंजन जो की 71bhp की पावर और 96nm की पीक टॉर्क, 1.0L टर्बो इंजन जो कि 99bhp की पावर और 160nm की पीक टॉर्क और एक CVT इंजन जो की 99bhp की पावर और 152nm की पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है.

Also Read: Nissan Magnite Red Edition की बुकिंग हुई शुरू, ऑनगोइंग मॉडल से कितनी अलग होगी यह कार?
Nissan Magnite Red Edition Features

Nissan Magine के इस वेरिएंट में आपको ऑनगोइंग मॉडल्स से कई अलग फीचर्स देखने को मिल जाएंगे. इसके फ्रंट ग्रिल में कमपनी ने रेड कलर का इस्तेमाल किया है. इसके फ्रंट में फेक स्किड प्लेट का भी इस्तेमाल किया गया है. साइड साइड से देखी जाए तो इस कार में लाल रंग का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. इसके फ्रंट फेंडर में भी कंपनी ने बदलाव किये हैं. इसके व्हील में कंपनी ने रेड कैलिपर्स का इस्तेमाल किया है. इस कार में कंपनी ने 16 इंच के अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया है. इसके अन्य फीचर्स की अगर बात करें तो इसमें आपको की लेस एंट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन, क्लाइमेट कंट्रोल, 8 इंच टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद Android Auto और Apple carplay फीचर, रिवर्स कैमरा, LED फोग लैम्प्स जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं.

Nissan Magnite Red Edition Price

Nissan Magnite की Red Edition की कीमत कंपनी ने 7.86 लाख रुपये से शुरू की है. इसके वेरिएंट वाइज मॉडल्स के कीमतों की बात करें तो इसके XV MT Red Edition की कीमत 7.86 लाख रुपये, इसके Turbo XV MT Red Edition की कीमत 9.24 लाख रुपये और Turbo XV CVT Red Edition की कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गयी है. आपको बात दें यह कार अपने XV वेरिएंट से 25 हजार रुपये ज्यादा महंगी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola